मंगलवार की बात है. कटरीना अपनी फिल्म 'फितूर' के लिए एक गाना शूट कर रही थीं.रणबीर अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में बैठे बियर पी रहे थे. घंटे भर बाद कटरीनाआयीं. और दोनों ने किया किस. फोटो देखना चाहते हो? भाड़ में जाओ. नहीं दिखाएंगे. इसप्राइवेट मोमेंट को न्यूज बनाने वालों से एक सवाल है. रणबीर हैं 33 के. कटरीना हैं32 की. दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. या नहीं भी कर रहे थे. क्या फर्क पड़ता है?दो बालिग लोगों ने एक दूसरे को किस किया. वो भी लड़के के घर में. अब दो प्रेमी किसीसुहानी रात को, खुले रोमैंटिक आसमान के नीचे एक दूसरे को किस न करें तो क्या करें?अगरबत्ती जला कर तुम्हारी आरती उतारें? ये देश की GDP पर चर्चा करें? फोटोग्राफर होआप? सही-सही बताना. अगर हो तो कोई ढंग की फोटो क्यों नहीं खींचते? दुनिया बड़ीखूबसूरत है. बदसूरत भी. खींचने को बहुत कुछ है. मोदी जी को ही ले लो. उनके पास जाकर देखो तो सही. हर हाल में फोटो खिंचवाते हैं. बाखुशी. या फिर उड़ते दुपट्टों वालावेडिंग शूट कर लो. दूल्हा-दुल्हन का. या पेज ही खोल लो XYZ फोटोग्राफी. फर्जी फोटोखींचो. इतने ऑप्शंस हैं. फिर आपको चार लेंस लगा के किसी की प्राइवेट तस्वीर क्योंनिकालनी है? ये खुफियापंती कर के हीरो बन लोगे या बन लोगे जासूस करमचंद? लोग कहतेहैं KRK टकला है. इतने बड़े जेम्स बॉन्ड हो तो उसकी फोटो निकालकर लाओ बिना विग की.खबर ये आई थी कि रणबीर और कटरीना का ब्रेक अप हो गया था. अबे हो गया होगा. मनोज कासंगीता से हर तीसरे दिन ब्रेक अप होता होगा. वही मनोज और संगीता जो कुतुब मीनार परअपना नाम उकेर आते हैं. अब दो बालिग लोग ब्रेक-अप भी न करें? खैर, बात फोटो की होरही थी. क्यों उठ रही है चुल्ल किसी को चुम्मा करता देखने की? या उसे फोटो में कैदकर के किसी को दिखाने की? इतनी चुल्ल है तो खुद कर लो चुम्मा. या गूगल देवता की शरणमें जाओ. पर बेचारे प्रेमियों को छोड़ दो. हमारे यहां लौंडे-लौंडिए जवान हीमम्मी-पापा और मोहल्ले की निगाहों के लेंस के नीचे होते हैं. कम से कम कैमरे कालेंस न लगाओ.