मंच सज चुका है. प्रैक्टिस पूरी हो चुकी है. हाथ-पैरों के बाल दिन में 5-6 बार खड़ेहो रहे हैं और अब बस मेकअप होना बाकी है. कुछ यही हालत है लखनऊ में प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के सामने रामलीला करने जा रहे कलाकारों की. मोदी जो भी काम करते हैं,वैसा करने वाले वो पहले प्रधानमंत्री बन जाते हैं. एक बार फिर यही होने जा रहा है.पहली बार कोई प्रधानमंत्री दिल्ली के रामलीला मैदान के बजाय कहीं और दशहरा मनाने जारहा है.आज दशहरा है और मोदी शाम को साढ़े पांच बजे लखनऊ पहुंच जाएंगे. वहां टीपू भइया उर्फअखिलेश यादव उर्फ 'अच्छे लड़के' उनका स्वागत करेंगे और फिर राज्यपाल राम नाइक केसाथ ऐशबाग के रामलीला मैदान की तरफ कूच करेंगे. एक चीज और है. जिस मैदान में मोदीरामलीला देखने जा रहे हैं, वो मैदान थोड़ा छोटा है. तो रावण मोदी के सामने नहींफूंका जाएगा. 56 इंच की छाती सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से 100 इंच की हो चुकी है तोजगह भी ज्यादा घेरेगी.वेल... जोक्स अपार्ट. पर जो छोरे रामलीला करने जा रहे हैं, वो मोदी के चक्कर मेंनर्वस हुए जा रहे हैं. जो लड़का राम बनने जा रहा है, उससे बात किए तो बोला, 'पीएमके सामने रामलीला करने में मौज तो बहुत आएगी, लेकिन यार डर भी बहुत लग रहा है. मंचपर सब कुछ बैलेंस करके चलना होगा न. वहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी.' वैसेअपने यहां न, यही होता है. देखने वाली जनता को तो सारी कहानी पता होती है. ऐसे मेंअगर सलमान खान की जगह शाहरुख खान का रावण की जगह विभीषण का डायलॉग बोल गए तो हनुमानऔर अंगद भी गरिया दिए जाते हैं.लखनऊ में रामलीला करने वाले कलाकारलक्ष्मण से बात किए तो वो बड़ा गिल्ल दिखाई दिए. बोले कि इत्ते बड़े आदमी के सामनेपरफॉर्मेंस देने जा रहे हैं तो खुशी भी है और गर्व भी. लेकिन दोस्त, यकीन नहींमानोगे कि रावण ने क्या कहा. रावण बोले, 'हर घर में रावण है और हर इंसान के अंदररावण है. ऐसे में मोदी के सामने मरना सौभाग्य की बात होगी.' पता नहीं क्यों पर रावणकी बात से लग रहा है कि दशहरे की रात 'मैन ऑफ दि मैच' वही रहेगा.वैसे इतनी सारी बातों के बीच सोशल मीडिया न भूल जाना. वहां ग्यान बांटने वालों कीकमी नहीं है. मोदी दशहरा मनाने लखनऊ जा रहे हैं, इस पर भी जनता गा-बजा रही है. देखल्यो.मोदी का जिक्र हो और केजरीवाल का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता.ज्ञान ज्ञान ज्ञान--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी की वजह से इस बार रावण को जल्दी मरना पड़ेगा!अंबानी ने दिया नरेंद्र मोदी के मॉडलिंग करियर को पहला ब्रेक!बेस्ट पीएम मोदी और यूनेस्को के नाम पर आप बुद्धू बन गए हो