दिल्ली के जंतर-मंतर पर सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन के मामले पर प्रदर्शन कररहे पूर्व फौजी रामकिशन ने सुसाइड कर लिया. उनने जहर खाकर अपनी जान दे दी. वो वनरैंक-वन पेंशन मुद्दे पर सरकार के फैसले से असहमत थे. और कुछ लोगों के साथजंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे. अब उनकी और उनके बेटे प्रदीप की फोन पर आखिरी बात काकॉल रिकॉर्ड सामने आया है. https://www.youtube.com/watch?v=UcMsx5luV7g रामकिशनबेटे को कॉल कर कहते सुनाई पड़ते हैं. रामकिशन - हैलो. अरे जोर से बोल. हां बोल यार.भाई ऐसा है प्रदीप, मैंने पॉइजन खा लिया. ठीक है. प्रदीप- ये क्या किया रामकिशन -तू छोड़ इन बातन को मैं इंडिया गेट पर बैठा हूं. जवाहर लाल संग्रहालय भवन और येइंडियन नेशनल संग्रहालय इंडिया गेट का रास्ता है. वहां बैठा हूं. रही बात ये किहमारे ही लोगों के साथ अन्याय अनर्थ हो रहा है तो हमसे देखा नहीं गया. प्रदीप- येक्या किया आपने. रामकिशन- ये क्या नहीं किया. मेरे साथ अनर्थ हो रहा है. हमारेजवानों के साथ न्याय नहीं हुआ. हमारे साथ सूबेदार किशन हैं. नायक राजकुमार हैं.ह्यूमन राइट्स. तो इनफॉरमेशन कर दी भाई. तो रही बात ये हमारे की जवानों के साथ मेंअन्याय हो रहा है. अनर्थ हो रहा है. हमसे ये देखा नहीं गया. तो हमको ये लड़ाई लडनीथी. ये जवान जाने इनका काम जाने, के करें मिलके जवाब देना है. प्रदीप- ये क्याडिसीजन लिया आपने पापा. रामकिशन- डिसीजन का क्या मतलब होता है इसमें . तेरी मां सेबात करा. प्रदीप- कितनी देर हो ली आपने. कितनी देर हो ली आपने ये ली? कितनी देर होली. रामकिशन - पांच मिनट हो गए प्रदीप- कितना लिया है रामकिशन - दो-तीन टेबलेट खाली प्रदीप- कौन सी टेबलेट थी ये रामकिशन - सल्फास की... प्रदीप भाई बात सुन मैंबताऊं आपको. हम अपने उसूलों के आदमी हैं. (इस दौरान पीछे से कोई उन्हें बताता जाताहै क्या बात कहनी हैं. ऑडियो से शक होता है कि इन लोगों की जानकारी में रामकिशन नेजहर खाया रहा होगा.) मैं अपने उसूलों का आदमी हूं, मेरे जवानों के लिए, मेरे देश केलिए. मैंने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया. रही बात ये कि आगे के लिए कोई तो हो, न्यायहोगा तो देखेंगे. तेरी मां से बात करा. प्रदीप- आप हिम्मत हार गए ठीक है न.रामकिशन- तू रहन दे. न करानी है बात तो न करा.--------------------------------------------------------------------------------राहुल गांधी, फौज के साथ सबसे बड़ा धोखा आपके मम्मी, पापा और दादी ने किया है