The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • ramgopal varma gets a fitting reply from omar abdullah after his racist, sexist tweet

राम गोपाल वर्मा पगला गए हैं, उमर अब्दुल्ला ने दी है दवाई

ट्रम्प की पत्नी पर एक लीचड़ ट्वीट कर अपनी सोच का शानदार प्रदर्शन किया रामू ने.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
10 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2016, 08:04 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
राम गोपाल वर्मा खुलकर ट्रम्प को सपोर्ट करते दिखे. अच्छी बात है भाई. उनकी पॉलिटिक्स, वो जानें. अमेरिकी नागरिकता हो तो ट्रम्प को वोट भी दे आएं. हमें क्या. लेकिन अगर राम गोपाल ट्रम्प की पत्नी या फिर औरतों के सम्मान को लेकर छोटी बात करेंगे, तो कौन बर्दाश्त करेगा. पहले देखो ये ट्वीट. जिसमें मिस ट्रम्प की मॉडलिंग के दिनों की एक तस्वीर लगाकर लिखा है कि अमेरिका को आज तक की सबसे हॉट फर्स्ट लेडी मिल गई हैं. जिससे अमेरिका धन्य हो गया है. ये है इनका लीचड़ दिमाग जिसके मुताबिक़ कोई देश अपनी खूबसूरत औरतों की वजह से धन्य होता है.
Image embed
अब देखें ये ट्वीट. रामगोपाल वर्मा ने मिलेनिया ट्रम्प और मिशेल ओबामा की तस्वीर अगल बगल लगाते हुए लिखा, 'मुझे ये नई अमरीकी फर्स्ट लेडी पुरानी फर्स्ट लेडी से ज्यादा खूबसूरत क्यों लग रही है? किसी को कोई आइडिया है क्या?' और इसके लिए रामू ने मिशेल और मिलेनिया ट्रम्प की जिन तस्वीरों का इस्तेमाल किया है, उसमें फर्क देखने लायक है. मिशेल ने बुरा सा मुंह बनाया हुआ है जबकि मिलेनिया की तस्वीर फोटोशूट की है. https://twitter.com/RGVzoomin/status/796268506572619777 ये सोचने के लिए कुछ ग्राम एक्स्ट्रा दिमाग नहीं लगेगा कि रामू दोनों की खूबसूरती की तुलना कर रहे हैं. और मिस ओबामा को बदसूरत बता रहे हैं. क्योंकि वो 'ब्लैक' हैं. राम गोपाल के इस रंगभेदी ट्वीट को तो खैर ट्विटर पर खूब लताड़ा गया. और हां, सबसे तगड़ा टिंचर दिया है जम्मू कश्मीर के एक्स CM उमर अब्दुल्ला ने. देखिए क्या जवाब दिया. https://twitter.com/abdullah_omar/status/796302051571421184 मतलब 'मिस ओबामा के बाएं पांव की सबसे छोटी उंगली में भी तुमसे ज्यादा क्लास है, रामगोपाल.' और इसके बाद आए कुछ और मजेदार जवाब. https://twitter.com/AisiTaisiDemo/status/796329574074183680 https://twitter.com/ayeshasood/status/796297829815726080 https://twitter.com/geet_k/status/796289110587699200 https://twitter.com/my2bit/status/796285036504879105 https://twitter.com/sandipshettyyer/status/796313879273881600 इसके अलावा इनके मुताबिक़ अगर ट्रम्प पब्लिक में ये कहते हैं कि वो औरत को सेक्शुअली हैरेस करते थे, तो ये ट्रम्प की वीरता का परिचय है.
Image embed

ये भी पढ़ें: रामगोपाल वर्मा इकलौती बेटी से बोले, डॉन्ट कॉल मी पापा 5 चीजें जिनके लिए गणेश भी राम गोपाल वर्मा को माफ नहीं कर सकते देखने गए रामू की वीरप्पन, निकली लीजा रे की 'एक्टिंग मास्टरक्लास' ऐसा बनाया 'श्रीदेवी' का पोस्टर कि हंगामा हो गया  

Advertisement

Advertisement

()