रामानंद सागर का 'रामायण' आता था न. हमने बचपन में उसका रिपीट टेलीकास्ट देखा. बादमें उसकी सीडी भी गईं. उनमें एक चेहरा विभीषण का होता था. आज पता चला उनका नाममुकेश रावल था. उनकी मौत हो गई है. मुंबई में लाश मिली है. 65 साल के मुकेश की लाशमंगलवार वाली सुबह मुंबई के कांदिवली स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली.अभी ये क्लियर नहीं है कि मुकेश की ये मौत एक्सीडेंट है या सुसाइड किया. हालांकिउनके किसी रिलेटिव का कहना है कि एक्सीडेंट में मौत हुई है. जब उनकी मौत हुई तो वोएक गुजराती फिल्म की डबिंग के लिए निकले थे. कुछ जगह उनके घरवालों की ओर से कहा गयाकि वो बैंक से पैसे निकालने गए थे, घाटकोपर तरफ जा रहे थे, तब उनकी मौत हुई. वैसेमुकेश ने रामायण के अलावा 'जिद', 'सट्टा', 'औजार' और 'कसम' जैसी फिल्मों में कामकिया है. बताते हैं, 2014 में आखिरी बार वो एक गुजराती फिल्म में दिखे थे. गुजरातीनाटकों के वो बड़े कलाकार थे. रामायण में उनको देखिए https://youtu.be/4D1EnQyzyi8?t=148 जब विभीषण राम के पास गए. https://www.youtube.com/watch?v=1WjOwnRgy8I जब विभीषण ने राम को रावण का सीक्रेटबताया. https://www.youtube.com/watch?v=e5Yg1AUE8Pk--------------------------------------------------------------------------------पढ़िए रामायण के बारे में क्या सोचते थे लोहियाभारत में अब कैसे हो सकती है राम राज्य की स्थापनारावण ने अपनी होने वाली बहू से की थी छेड़खानी