भाजपा छोड़िए, विपक्ष के इन लोगों ने भी रामनाथ कोविंद को वोट दे दिया
और कौन है ये बीजेपी का विधायक, जिसने NDA उम्मीदवार कोविंद को वोट देने से साफ़ मना कर दिया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
देश की संसद के अलावा सभी राज्यों की विधानसभाओं में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार सांसदों और विधायकों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र हैं. वोट देने के लिए बैंगनी रंग की स्याही वाली कलम का इस्तेमाल किया गया है. बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार हैं. कोविंद का जीतना लगभग तय है. क्योंकि सत्ता पक्ष के समर्थन में देश की 40 पार्टियां हैं. वहीं मीरा कुमार को 18 दलों का समर्थन मिला हुआ है. तो यहां ये जान लीजिए कि विपक्ष की तरफ से किसने एनडीए के उम्मीदवार कोविंद को वोट दिया. जबकि उनकी पार्टी मीरा कुमार के समर्थन में है.
# तृणमूल कांग्रेस के विधायक आशीष साहा ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार मीरा कुमार के बजाय एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट दिया. त्रिपुरा टीएमसी के अध्यक्ष हैं आशीष साहा. उन्होंने मीडिया से कहा,
'दिल्ली में बैठकर सीपीएम के साथ एकजुट होकर मीरा को समर्थन देने के लिए तैयार हो गए. जो सीपीएम को सपोर्ट करेगा, हम उसका साथ नहीं देंगे. हम एनडीए के कैडिंडेट को वोट करेंगे, जो सीपीएम के खिलाफ है. इसलिए हमारे 6 विधायक कोविंद को वोट देंगे.'
https://twitter.com/ANI_news/status/886857758909149184?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Fnational%2Findian-presidential-election-rashtrapati-chunav-2017-voting-live-updates-in-hindi-bjp-candidates-ram-nath-kovind-vs-meira-kumar-voting-begin-bjp-is-confident-of-nda-candidate-win%2F377135%2F
# सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा था कि वह और मुलायम सिंह यादव कोविंद का समर्थन करेंगे. शिवपाल का कहना था कि जब पार्टी ने मीरा कुमार को समर्थन देने का फैसला किया था, उस वक़्त हमसे सलाह नहीं ली गई. वोट देने के बाद शिवपाल ने ट्विटर पर लिखा,
'आज माननीय नेताजी के निर्देशानुसार राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए श्री रामनाथ कोविंद जी के पक्ष में मतदान किया.' माना जा रहा है कि शिवपाल और मुलायम समर्थक विधायक भी कोविंद के पक्ष में वोट कर सकते हैं.
https://twitter.com/shivpalsinghyad/status/886857752823255040?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fbjps-focus-is-now-on-the-victory-margin%2Farticleshow%2F59631160.cms
# आम आदमी पार्टी ने मीरा कुमार के समर्थन का ऐलान किया था. लेकिन वोटिंग से पहले पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एचएस फुलका ने मीरा को वोट न देने की बात कह डाली. 'आप' के पास दिल्ली और पंजाब मिलाकर कुल 85 विधायक हैं और चार सांसद हैं. अब फुलका के इस ऐलान के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि मीरा कुमार के समर्थन में आप के कितने विधायक और सांसद ने वोट किया.
# खबर ये भी है कि यूपी में कुंडा से विधायक राजा भैया ने कोविंद को वोट दिया है. इनके अलावा विजय मिश्रा, अमनमणि त्रिपाठी भी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जा सकते हैं.
# एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को एनडीए के घटक दलों के अलावा जनता दल (यूनाइटेड), तेलंगाना राष्ट्रीय समिति, आल इंडिया द्रविड़ मुनेड़ कड़गम (एआईएडीएमके), शिव सेना तेलुगुदेशम पार्टी और बीजू जनता दल का समर्थन मिला हुआ है. कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार को तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीएम), समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, द्रविड़ मुनेड़ कड़गम (डीएमके) का समर्थन हासिल है.
# 2012 के चुनाव में प्रणब मुखर्जी को 69 फीसदी वोट मिले थे. प्रणब ने तब पीए संगमा को हराया था. बीजेपी चाहती है कि कोविंद इस आंकड़े से ज्यादा वोटों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचें, यानी कम से कम 70 फीसदी वोट हासिल करें. ताकि ऐतिहासिक जीत हो सके.
ये भी पढ़िए :
बीजेपी के इस विधायक ने नहीं दिया कोविंद को वोट
गुजरात के बीजेपी विधायक नलीन कोटडिया ने कहा है कि वो पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीवार रामनाथ कोविंद को वोट नहीं देंगे. कोटडिया ने एबीपी न्यूज से कहा कि इसके लिए अगर पार्टी उन्हें विधायक पद से हटाएगी तो भी वो तैयार हैं. नलीन कोटडिया 2012 में केशुभाई पटेल कि गुजरात परिवर्तन पार्टी से चुनाव लड़ा था, केशुभाई और नलीन कोटडिया ये दोनों ही परिवर्तन पार्टी से चुनाव जीत पाए थे. केशुभाई कि परिवर्तन पार्टी बीजेपी में मर्ज होने के बाद नलीन कोटडिया भी बीजेपी में आ गए थे. वोटों की गिनती 20 जुलाई को दिल्ली में होगी, जहां सभी बैलेट बॉक्स लाए जाएंगे. इसी दिन नतीजों का भी ऐलान होगा. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो जाएगा.ये भी पढ़िए :
राष्ट्रपति चुनाव में वोट कौन डालता है, हर किसी का वोट बराबर क्यों नहीं होता है?
देश उस दलित के बारे में कुछ नहीं जानता, जिन्हें गांधी पहला राष्ट्रपति बनाना चाहते थे
जिस आदमी को राष्ट्रपति के घर में नहीं घुसने दिया, अब वो खुद राष्ट्रपति बनने जा रहा है!
देश के राष्ट्रपति का घर सिर्फ दिल्ली में नहीं है, जानिए और ठिकाने

