The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ram Nath Kovind has been elected as 14th President of India

रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति चुनाव जीते, जानिए कहां-कहां हुई क्रॉस वोटिंग

कोविंद को 60.30% वोट मिलना तय माना जा रहा था, मिले 66% वोट.

Advertisement
pic
20 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 20 जुलाई 2017, 11:28 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को बहुमत हासिल हो गया है. रामनाथ कोविंद को कुल 66 फीसदी वोट मिले हैं. ये जरूरी 50 फीसदी से कहीं ज्यादा है. उन्हें कुल पड़े 10,69,358 मूल्य के वोटों में से 7,02,044 मिले हैं. उनकी प्रतिद्वंद्वी मीरा कुमार को 3,67,314 मूल्य के वोटों से संतोष करना पड़ा. कुल 77 वोट अमान्य पाए गए. इस चुनाव में कई जगह विपक्ष को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा है. इलेक्टोरल कॉलेज में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास 48.1 फीसदी वोट थे. इसके अलावा अन्नाद्रमुक, वाईआरए कांग्रेस, जेडीयू, बीजू जनता दल, तेलंगाना राष्ट्र समिति, लोकदल और कुछ निर्दलीय सांसदों और विधायकों ने एनडीए के उम्मीदवार कोविंद के समर्थन की घोषणा की थी. ये सब मिलाकर कोविंद के पक्ष में कुल वोटों का प्रतिशत 60.30 के लगभग बैठता था. नतीजों में उन्हें 66 फीसदी के करीब वोट मिले हैं. इसका सीधा सा मतलब है कि कई राज्यों में विपक्ष की तरफ से क्रॉस वोटिंग हुई है. रुझान गुजरात, गोआ, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और असम में कोविंद के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की गवाही देते हैं.   ramnathkovindelection   नतीजों के राज्यवार रुझान कुछ इस तरह से रहे- संसद- 549,408 (कुल) रामनाथ कोविंद- 3,69,576 मीरा कुमार- 1,59,300 अमान्य- 21 आंध्र प्रदेश- 27,825 (कुल) रामनाथ कोविंद- 27,189 मीरा कुमार- 0 अरुणाचल प्रदेश- 480 रामनाथ कोविंद- 448 मीरा कुमार-24 असम- 14,616 रामनाथ कोविंद-10,556 मीरा कुमार-4060 बिहार- 42,039 रामनाथ कोविंद- 22,460 मीरा कुमार- 18,867 छत्तीसगढ़- 11,610 रामनाथ कोविंद- 6,6,708 मीरा कुमार- 4,515 अमान्य- 3 गोआ-4,060 रामनाथ कोविंद- 500 मीरा कुमार- 220 अमान्य- 2 गुजरात- 26,754 रामनाथ कोविंद- 19,404 मीरा कुमार- 7,203 हरियाणा- 10,080 रामनाथ कोविंद- 8,176 मीरा कुमार- 1,792 हिमाचल प्रदेश- 3468 रामनाथ कोविंद- 1,530 मीरा कुमार- 1,887 झारखंड- 14,256 रामनाथ कोविंद- 8,176 मीरा कुमार- 4,576 जम्मू कश्मीर- 6,264 रामनाथ कोविंद- 4,032 मीरा कुमार- 2,160
ये भी पढ़ें 

राष्ट्रपति बनने पर क्या होगा रामनाथ कोविंद का पहला काम

देखिए बीजेपी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का CV

प्रेसिडेंट कैंडिडेट रामनाथ कोविंद के नाम से ये क्या फर्जीवाड़ा चल रहा है?

भाजपा छोड़िए, विपक्ष के इन लोगों ने भी रामनाथ कोविंद को वोट दे दिया

जिस आदमी को राष्ट्रपति के घर में नहीं घुसने दिया, अब वो खुद राष्ट्रपति बनने जा रहा है!

Advertisement

Advertisement

()