अपन लोग के पास टाइम नहीं है. इसलिए न तो अपन अपने सारे टंटे ऑनलाइन निपटा लेतेहैं. किसी को तालियां देने से गालियां देने तक का काम सोशल मीडिया पर हो रहा है. तोऊर्जा, धर्म और समय बचाने के लिए कुछ लोग आगे आए. एक वेबसाइट बनाई. उसका लिंकव्हाट्सऐप पर सर्कुलेट कर दिया.ठीक वैसे ही जैसा लिंक कुछ दिन पहले हम आपको दिखाए थे. कि दुनिया के किसी भी कोनेमें बीजेपी कांग्रेस के बीच वोटिंग हो तो कौन सी पार्टी जीतेगी. ऑनलाइन वोटिंग होतीहै भाईसाब. ये लिंक है. खोलो तो ये लिख के आता है.आपका एक क्लिक विवादित बिल्डिंग बनवा सकता हैआप अपना वोट डाल दो. एक जगह एक बार वोट पड़ता है. ऐसा वेबसाइट का दावा है. अच्छीबात ये है कि न तो यहां वोट करने से पहले आपका खतना चेक किया जाएगा न चोटिया. नआधार की इंक्वायरी होगी न वोटर कार्ड मांगा जाएगा. न कार सेवा करने को कहा जाएगा नमातम करने को. बस क्लिक करना है और वोट करना है. सिंपल. फिर वोट होने के बाद रिजल्टभी दिखाता है. और राहत की बात ये है कि इस लंपूतियापे में 'ऑनलाइन हिंदू' और'ऑनलाइन मुसलमान' एकदूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. मुसलमान मामूली अंतर से मस्जिदबनवा भी चुके हैं. ये देखो.मस्जिद बन गई. इसमें घंटा टांगोलो फैसला हो गया भाईसाब. हमारे तुम्हारे हाथ क्या आया? वो भी नहीं आया जो मंदिर मेंहोता है. घंटा. वेबसाइट बनाने वालों के घर भर दो. इसमें जो ऐड दिखा रहे हैं उसी कासारा पैसा है. उनके खाते भर रहे हैं, तुम्हारा नेट पैक जा रहा है. जागो इंडियन.अब एक और मिथक तोड़ने वाला वीडियो देख लो फिर आराम करना. ठीक?--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:अयोध्या में मंदिर था या मस्जिद, 7 साल बाद सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाईअयोध्या विवाद: स्वामी ने ट्विटर पर ही लगा दी कचहरीऑनलाइन वोटिंग में बीजेपी जीतेगी या कांग्रेस, पता चल गया!