रामगोपाल वर्मा और कंट्रोवर्सी का रिश्ता पुराना है. ट्विटर पर फिर छाये हुए हैं.रामगोपाल वर्मा ने ह्यूमरस होने की कोशिश की. पर उनका ध्यान इस ओर नहीं गया कि वोमजाक में ही सही, पूर्व प्रधानमंत्रियों को बैकबेंचर, बुरे और औरतों की बेज्जतीकरने वाला बता रहे हैं. रामगोपाल वर्मा अधकचरे ह्यूमर वाले ट्वीट्स के जरिए ह्यूमरसहोने की कोशिश कर रहे थे. पर इस कोशिश में वो तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारीवाजपेयी, पी वी नरसिम्हा राव और चंद्रशेखर की बेज्जती करने के साथ ही सोनिया गांधीको भी लपेटे में लेते गए. ट्वीट्स में रामू ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे मेंढेरों उपमाएं तस्वीर के कैप्शन में लिखीं. असल में एक तस्वीर है जिसमें सोनियागांधी आगे की सीट पर बैठी हुई हैं. और उनके पीछे वाली सीट पर तीनों पूर्वप्रधानमंत्री आपस में हंस रहे हैं. रामू ने इस तस्वीर के कैप्शनही लिखे. जो काफ़ीखराब स्वाद लिए हुए थे. ट्वीट्स कुछ यूं हैं - चाहे स्कूल हो या पार्लियामेंट, पीछेबैठने वाले हमेशा बुरे होते हैं. मैं नहीं जानता ये तीनों कौन हैं? पर तीनोंएक-दूसरे से बुरे लग रहे हैं.--------------------------------------------------------------------------------औरतों की इज्जत न करने की भारतीय मर्द की मानसिकता को ये तस्वीर दिखाती है. पुलिसको खोज करनी चाहिए, ये लोग कौन हैं?--------------------------------------------------------------------------------अभी तक तो रामगोपाल वर्मा इन तीनों को पहचानने से ही इंकार कर रहे थे अब उन्होंनेजो तीसरे ट्वीट में लिखा वो तो एक लेवल और ऊपर था. ये तीन आदमी जो भी हों मैं शॉक्डहूं कि वो इस इज्जतदार औरत, (जो भी ये हो) के बारे में गंदे मजाक कर रहे हैं. वैसेरामगोपाल वर्मा का ट्वीट करके कंट्रोवर्सी में आ जाने की हिस्ट्री पुरानी है.अनुराग कश्यप, गणेश और रजनीकांत पर ट्वीट करके भी वो चर्चा में आ गए थे. कुछ लोगोंका मानना है कि शायद इस तरह से प्रधानमंत्रियों को निशाने पर लेना उनका अपनीअपकमिंग फिल्म सरकार 3 को प्रमोट करने का तरीका भी हो सकता है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -साइकिल को बचाने का 'काटजू जुगाड़' सुन अखिलेश लहलहा जाएंगेजानिये सचिन सहवाग को लाला क्यूं कहते हैंकबड्डी वर्ल्ड कप जीत के बाद सहवाग ने पीयर्स मोर्गन का ले लिया स्वादजेम्स बॉन्ड ने पहली बार मात खाई, कनपुरिये ने चूना लगा दियामोदी ने कहा सैनिकों को संदेश दो, सहवाग और अक्षय कुमार ने भेजा वीडियोअजय देवगन ने इतनी स्टूपिड बात कभी नहीं कही है, अनुराग कश्यप पर उनके कमेंटजाहिलों वाले हैं!शिवाय लीक! तो अब अजय देवगन के चपरासी बनेंगे KRK?