The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Raksha Bandhan and Lal singh chaddha box office collection in three days Amir Khan Akshay Kumar

तीसरे दिन भी आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का बुरा हाल, अक्षय की 'रक्षा बंधन' भी नहीं चल रही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेषज्ञों का मानना है कि रविवार को दोनों फिल्मों की कमाई में इजाफा हो सकता है.

Advertisement
pic
14 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 14 अगस्त 2022, 08:54 PM IST)
lal singh chadhha raksha bandhan total earning
लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के पोस्टर (फोटो: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस फीकी साबित हुई. यही हाल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ (Raksha Bandhan) का भी रहा. एक ही दिन 11 अगस्त को रिलीज हुई दोनों फिल्मों को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स ने कमोबेश एक जैसा मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया. लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों फिल्मों का ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन तक ‘रक्षा बंधन’ ने जहां कुल 21 करोड़ रुपये कमाए, वहीं ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने तीन दिन में कुल 27 करोड़ रुपये की कमाई की.  

‘रक्षा बंधन’ ने कितने कमाए?

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘रक्षा बंधन’ ने अपने तीसरे दिन यानी शनिवार को करीब साढ़े 6 करोड़ की कमाई की. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी. और फिर दूसरे दिन 12 अगस्त को फिल्म की कमाई में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई. इस तरह देखें तो कुल मिलाकर फिल्म ने पहले तीन दिनों में 21 करोड़ रुपये कमा पाई है.   

आनंद एल राय निर्देशन में बनी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ भाई-बहन के रिश्तों पर आधारित फिल्म है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने यूपी और राजस्थान में अच्छा प्रर्दशन किया है. लेकिन मुंबई, पुणे, कोलकाता, बैंगलोर और हैदराबाद में इसका प्रदर्शन खराब रहा. साथ ही गुजरात में भी दर्शकों में मूवी के लिए कुछ क्रेज नहीं दिखा.   

कैसी रही ‘लाल सिंह चड्ढा’ की कमाई? 

रक्षा बंधन के बाद अब बात करते हैं ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की. करीब 180 करोड़ की लागत से बनी आमिर की इस मूवी का भी प्रदर्शन वैसा ही है लेकिन इसने कमाई ‘रक्षा बंधन’ से थोड़ी ज्यादा की है. तरण आदर्श के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म ने 11.70 करोड़ रुपये, दूसरे दिन को 7.26 करोड़ और शनिवार को 9 करोड़ रुपये की कमाई की. यानी रिलीज होने के तीन दिन बाद तक फिल्म ने 27.96 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. 

डायरेक्टर अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) 1994 में आई हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' (Forest Gump) की हिंदी रीमेक है. फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक्स (Tom Hanks) ने लीड किरदार निभाया था. 

'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' दोनों फिल्में 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों को तीन-तीन हजार स्क्रीन्स मिली थीं. लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद दोनों ही फिल्मों के कई शोज कैंसिल भी किए जा चुके हैं.

वीडियो: एडवांस बुकिंग में ‘लाल सिंह चड्ढा’ से पिछड़ी ‘रक्षा बंधन’

Advertisement

Advertisement

()