पंजाब चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हालत खस्ता है. इसके इशारे पार्टी खुद हीदिए जा रही है. लगता है पंजाब में वो ज़हनी तौर पर तैयार है नाकामयाबी देखने के लिए.तभी तो रोज़ाना कोई ऐसा बयान आ रहा है जिससे पार्टी की हताशा ज़ाहिर हो रही है. ऐसीही एक बात आज पंजाब में भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार करने गए गृहमंत्रीराजनाथ सिंह ने कही. उन्होंने रैली में आई जनता से कहा कि उन्हें वोट नहीं देना तोना दें लेकिन जूते ना फेंके. गृहमंत्री की आज अबोहर में रैली थी. मुख्यमंत्रीप्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंके जाने की घटना की वो निंदा कर रहे थे. राजनाथ सिंहने कहा, “आपको वोट नहीं देना तो मत दीजिए, लेकिन क्या आप उनपे लाठी चलाएंगे, जूतेफेंकेंगे?” आगे बोलते हुए उन्होंने राज्य में ड्रग्स की समस्या का ठीकरा पाकिस्तानके सर फोड़ा है. पाकिस्तान के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्होंने कहा, “पाक यहांड्रग्स भेजने की कोशिशों में जुटा रहता है. मैं गृहमंत्री के तौर पर आपको यकीनदिलाता हूं कि मैं उसकी खाट खड़ी कर दूंगा.” अपनी इस रैली के दौरान राजनाथ सिंह नेएक और दिलचस्प बात बोली है. उन्होंने बातों-बातों में आम आदमी पार्टी की बढ़तीलोकप्रियता को स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा-अकाली गठबंधन को आम आदमीपार्टी से बहुत कड़ी टक्कर मिल रही है. इस बयान को राजनीतिक हलके में बड़ी हीदिलचस्पी से देखा जाएगा. आम आदमी पार्टी के पंजाब में सरकार बनाने के दावों को वज़नदेने का काम करता है राजनाथ सिंह का ये स्टेटमेंट. ये पहली बार नहीं है कि भाजपा सेऐसा कोई निराशा जताता बयान आया है. दो दिन पहले अमृतसर में भाजपा मंत्री और चुनावप्रत्याशी अनिल जोशी ने भी कहा था कि ‘नोटबंदी की सज़ा मुझे न देना. वो प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी का फैसला था’. पंजाब में 4 फ़रवरी को वोट डलने हैं. आम आदमी पार्टी केआने से इस बार का पंजाब चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है. सबकी इस बात पर नज़र है किक्या केजरीवाल कुछ करिश्मा दिखा पाएंगे? या मोदी लहर का कोई असर पंजाब में देखनेमिलेगा? नोटबंदी के बाद वैसे ही भाजपा नेता क्लू-लेस हैं कि उसका उन्हें फायदा होगाया नुकसान. नोटबंदी के बाद आए पहले चुनाव में सीधे मोदी जी की प्रतिष्ठा दांव परलगी है. करते हैं इंतजार 11 मार्च का. जब जनादेश का पिटारा खुलेगा और जनता का कौलपता चलेगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िए'मुझे नोटबंदी की सज़ा न दो, ये प्लान मोदी जी का था' : पंजाब में भाजपा प्रत्याशीपंजाब का ये सर्वे केजरीवाल के बारे में अनोखी बात बता रहा हैपंजाब चुनाव: इन लोगों के हाथ में है बीजेपी की नैय्या