यह साल अगर किसी एक एक्टर का है तो वो हैं राजकुमार राव जो पहले यादव सरनेम लगातेथे. पिछले साल उन्होंने हंसल मेहता की बहुत प्रशंसित फिल्म 'अलीगढ़' में एकजर्नलिस्ट का रोल किया था जो अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के समलैंगिक प्रोफेसर सिराज के साथअनूठा रिश्ता डिवेलप कर लेता है और समलैंगिकता के प्रति समाज के बर्बर रवैये कोआंखों के आगे घटता देखता है. मुख्य भूमिका मनोज बाजपेयी ने की थी लेकिन उतना हीमहत्वपूर्ण राजकुमार भी कहानी में रहे. अब 2017 में उनकी बहुत सारी फिल्में आनेवाली हैं और सारी एक से बढ़कर एक हैं. जैसे उनकी विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशनवाली फिल्म 'ट्रैप्ड' जिसके बारे में यहां पहले बताया जा चुका है. इसमें वो एक एेसेआदमी के किरदार में हैं जो 25 दिन तक मुंबई के एक अपार्टमेंट में बंद रहता है औरसरवाइव करता है. फिर 'शिमला मिर्ची' है जो पूरी हो चुकी है जिसमें उनके साथ हेमामालिनी ने काम किया है. 'शोले' फेम रमेश सिप्पी ने इसे डायरेक्ट किया है. खास बातये है कि सिप्पी ने बीस साल बाद कोई फिल्म डायरेक्ट की है. सोनम कपूर और करीना कपूरस्टारर 'बरेली की बर्फी' में भी वे तय बताए जाते हैं. वे डायरेक्टर हंसल मेहता की'ओमर्टा' में लीड रोल में हैं जो बहुत ही जोरदार फिल्म बताई जाती है. राजकुमार नेभी इस बारे में कहा कि इसमें उन्होंने जीवन के सबसे जटिल किरदारों में से एक अदाकिया है. हंसल और राजकुमार का गठजोड़ 'शाहिद' (2013) से शुरू हुआ था. फिर इनकी'सिटीलाइट्स' और 'अलीगढ़' आईं. '5 वेडिंग्स' भी एक फिल्म है जिसमें राजकुमार नरगिसफखरी के साथ दिखेंगे. कहानी शादी, प्यार, मौत, पुनर्जन्म जैसी कई थीम के इर्द-गिर्दघूमेगी. इसे भारतीय-अमेरिकी नम्रता सिंह गुजराल डायरेक्ट कर रही हैं. 'अमी सायराबानो' नाम की बंगाली फिल्म भी राजकुमार कर रहे हैं. इन छह फिल्मों के अलावा जिससातवीं फिल्म की बात यहां हो रही है वो है 'न्यूटन'. ये एक ब्लैक कॉमेडी है जिसकाविषय भारतीय फिल्मों के लिहाज से एक्साइटिंग है. इसमें पोलिटिकल संकेत भी हैं.कहानी है एक सरकारी बाबू की जिसकी चुनाव में ड्यूटी लगा दी जाती है और वो भीछतीसगढ़ के अंदरूनी इलाकों में जहां पर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसकलड़ाई जारी है. न्यूटन (संभवतः राजकुमार के किरदार का नाम) को अब वहां पर इन भयभीतकरने वाली परिस्थितियों में निष्पक्ष और न्यायपूर्ण चुनाव करवाने हैं. राजकुमार नेअपने किरदार के बारे में कहा था, "ये एक आम आदमी की जर्नी है जो जिंदगी में कुछकरना चाहता है. वो नक्सल प्रभावित जंगलों में जाता है. बड़ी ही फनी कहानी है इसकी.आंखों देखी और मसान जैसी फिल्में बनाने वाले मनीष मुंद्रा ने इस फिल्म के लिएमुझसे संपर्क किया था और जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी,और ये फिल्म मैं कर रहा था."फिल्म में राजकुमार का पहला लुक आया है जो स्टनिंग हैं. इसे डायरेक्ट किया है अमितमासुरकर ने. अमित ने इससे पहले 'सुलेमानी कीड़ा' बनाई थी जो एक तिरछी कॉमेडी थी.मामूली बजट वाली इस इंडी फिल्म को पीवीआर डायरेक्टर्स रेयर ने दिसंबर 2014 मेंरिलीज किया था. इसे काफी पसंद किया गया. 'सुलेमानी..' में अमित के हास्य का अंदाजदेखकर 'न्यूटन' को लेकर उत्साह बनता है. फरवरी में होने जा रहे बर्लिन इंटरनेशनलफिल्म फेस्टिवल 2017 में न्यूटन को चुना गया है. इसका वर्ल्ड प्रीमियर वहां होगा.बड़ी एक्साइटिंग बात ये भी है कि फिल्म में राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी (मसान,निल बट्टे सन्नाटा, गैंग्स ऑफ वासेपुर) और रघुबीर यादव (रुदाली, सलमान बॉम्बे,लगान, पीपली लाइव) जैसे जोरदार एक्टर्स भी हैं. 'मिर्जया' और 'फाइंडिंग फैनी' जैसीफिल्मों में दिख चुकी एक्ट्रेस अंजलि पाटिल भी न्यूटन का हिस्सा हैं. इंडिया मेंफिल्म की रिलीज डेट अभी आनी है. Do read more: 2017 की 15 फिल्में जो सबसे ज्यादातृप्त करेंगी! ऑस्कर 2017 की फिल्में: "लविंग" - दो लोगों ने प्यार किया और कानूनबदलवा दिया! जिसे हमने एडल्ट कचरा समझा वो फिल्म कल्ट क्लासिक थी ओम पुरी ने इंडियाके इस लैजेंड एक्टर को जानलेवा हमले में बचाया था! 2016 की दस रीजनल फिल्में जोढूंढ-ढूंढ कर देखनी चाहिए येसुदास के 18 गाने: आखिरी वाला कभी नहीं सुना होगा, दिनभर रीप्ले न करें तो कहें! वो लता से बड़ी सिंगर थी पति दुनिया का महान डायरेक्टर,दोनों शराब पीकर मर गए! गोविंदा के 48 गाने: ख़ून में घुलकर बहने वाली ऐसी भरपूरख़ुशी दूजी नहीं