The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rajkummar Rao says Vikrant Massey's character in Chhapaak offered him but Meghna Gulzar denied that

राजकुमार राव 'छपाक' की तारीफ कर रहे थे, लेकिन मेघना ने उनपर ही सवाल कर दिया?

राजकुमार कह रहे थे- 'छपाक' फिल्म छोड़कर उनका ही नुकसान हुआ.

Advertisement
pic
7 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 7 जनवरी 2020, 03:44 PM IST)
Img The Lallantop
राजकुमार राव और छपाक के ट्रेलर रिलीज के दौरान विक्रांत मेस्सी, मेघना गुलज़ार और दीपिका पादुकोण.
Quick AI Highlights
Click here to view more

'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलज़ार, एक्ट्रेस दीपिका और पूरी कास्ट इस वक्त फिल्म के प्रचार में लगी है. फिल्म में दीपिका और विक्रांत मेस्सी लीड रोल में हैं. दीपिका एसिड अटैक की शिकार लड़की मालती के रोल में हैं. और विक्रांत फिल्म में उनके पार्टनर बने हैं. हालांकि विक्रांत से पहले ये किरदार राजकुमार राव को ऑफर हुआ था. इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया. राजकुमार ने कहा-


मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बना सका, लेकिन मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी. मेरी डेट्स पहले से भरी हुई थीं. मैं फिल्म का इंतजार कर रहा हूं. मैं दीपिका और मेघना को कई बार बता चुका हूं कि फिल्म में न होना मेरा खुद का नुकसान है.

 1d3f3d36 8835 11e9 Ab40 33c30d629efb
छपाक की शूटिंग के दौरान विक्रांत मेस्सी और दीपिका पादुकोण के साथ मेघना.

ये तो हो गई वो बात जो राजुकमार ने कही है. लेकिन मेघना ने राजकुमार की इस बात को पूरी तरह नकार दिया. हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में मेघना ने कहा-


ये मीडिया की बनाई हुई स्टोरी है. न मैंने और न दीपिका ने कभी इसके बारे (राजकुमार को रोल ऑफर) में बात की. जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं, जब मैं कैरेक्टर्स के बारे में लिख रही थी, जैसे मैंने जब मालती के बारे में लिखना शुरू किया, तो मेरे दिमाग में शुरू से दीपिका थीं. वैसे ही जब मैंने विक्रांत के किरदार के बारे में लिखा, तो शुरू से विक्रांत के बारे में सोचकर लिखा. जब से मैंने 'अ डेथ इन द गंज' देखी है, मैं तब से विक्रांत के साथ काम करना चाहती थी. और हम कई सालों से एक-दूसरे के काम की तारीफ करते रहे हैं. मेरे लिए वो अमोल के कैरेक्टर में पूरी तरह से फिट हो गए, एक उत्तर भारतीय लड़का, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक डिसमेंटल लेकिन इमोशनल शख्सियत.

मेघना के बयान पर राजकुमार का कोई जवाब नहीं आया है. 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनी है. राज़ी के बाद मेघना ने एक बार फिर किसी महिला की जिंदगी पर फिल्म बनाई है.



Video : सारा अली खान ने पूल में भाई इब्राहिम के साथ फोटो लगाई तो लोग घिनेपन पर उतर आए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()