रजनीकांत ManVsWild वाले बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग के लिए ये कहां आ गए!
कभी राजा का प्राइवेट हंटिंग रिजर्व थी ये जगह

ट्विटर पर एक हैशटैग ट्रेंड हुआ है. #ManVsWild. वजह? सुपरस्टार रजनीकांत. रजनीकांत बेयर ग्रिल्स के शो Man Vs Wild में नजर आएंगे. शो की शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर फॉरेस्ट में शुरू हो गई है. रजनीकांत का इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आ गया है.
#WATCH Actor Rajinikanth arrives at Bandipur forest in Karnataka for a shoot of an episode of 'Man vs Wild' with British adventurer Bear Grylls pic.twitter.com/Eh2Lwd4BAI
— ANI (@ANI) January 28, 2020
शूट शेड्यूल अगले तीन दिनों 29, 30 और 31 जनवरी के लिए होगा. बताया जा रहा है कि बेयर ग्रिल्स 27 जनवरी, सोमवार की रात 9.30 बजे कर्नाटक पहुंच गए. बेयर ग्रिल्स का क्रू 18 लोगों का है.
# कहां है बांदीपुर नेशनल पार्क?
बांदीपुर नेशनल पार्क की स्थापना 1974 में हुई थी. बांदीपुरा तकरीबन 874.2 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला है. ये कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुका में स्थित है. मैसूर शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर, प्रमुख पर्यटन स्थल ऊटी के रास्ते में है. शुरुआत में ये मैसूर के राजा का एक प्राइवेट हंटिंग रिजर्व था, लेकिन बाद में ये बांदीपुरा टाइगर रिजर्व बना दिया गया.
# पीएम मोदी भी आ चुके हैं शो पर
रजनीकांत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 'मैन वर्सेज वाइल्ड' शो में नजर आए थे. पीएम मोदी 12 अगस्त, 2019 को डिस्कवरी चैनल के शो में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे. पीएम मोदी के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का एपिसोड उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट के जंगलों में शूट किया गया था.
वीडियो देखें:

