The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rajinikanth to shoot survival adventure show Running Wild With Bear Grylls in Bandipur National Park

रजनीकांत और अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के साथ करेंगे 'मैन वर्सज वाइल्ड'

बेयर ग्रिल्स के इस शो में बराक ओबामा और पीएम नरेंद्र मोदी भी नज़र आ चुके हैं.

Advertisement
pic
28 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 28 जनवरी 2020, 10:45 AM IST)
Img The Lallantop
फिल्म '2.0' के प्रमोशनल इवेंट में अक्षय कुमार और रजनीकांत. दूसरी तरफ मैन वर्सज़ वाइल्ड के एक एपिसोड में मगमच्छ को कंधे पर उठाए बेयर ग्रिल्स.
Quick AI Highlights
Click here to view more
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सुपरस्टार रजनीकांत मशहूर सर्वाइवल एडवेंचर शो में बेयर ग्रिल्स के साथ दिखाई देंगे. पीएम मोदी वाली डॉक्यूमेंट्री को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में शूट किया गया था. रजनीकांत वाले एपिसोड की शूटिंग कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिज़र्व और नेशनल पार्क में की जाएगी. की जाएगी नहीं बल्कि इस खबर के लिखे जाने तक शूटिंग चालू हो चुकी होगी. सिर्फ रजनीकांत ही नहीं इंडियन एक्स्प्रेस में छपी रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज़ के एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी नज़र आ सकते हैं. हालांकि अक्षय के मामले में कंफर्म अभी कुछ नहीं है.
बनीजय ग्रुप के सेवेंटॉरस एंटरटेनमेंट (Seventaurus Entertainment Studio) स्टूडियो ने इस एपिसोड की शूटिंग के लिए कर्नाटक सरकार और बांदीपुर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से खास परमिशन ली है. ये शो 27 से 30 जनवरी तक नेशनल पार्क के तीन अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया जाना है, जिसमें बेयर ग्रिल्स के साथ रजनीकांत दिखाई देंगे. हालांकि इस परमिशन में कुछ चीज़ें करने पर रेस्ट्रिक्शन भी है. जैसे शूटिंग सुबह 6 बजे लेकर शाम 6 बजे तक ही होगी. रात में किसी भी तरह की फोटोग्रफी अलाउड नहीं होगी. पेड़-पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाना है. न ही जानवरों को किसी तरह की दिक्कत होनी चाहिए. आम तौर कोई भी डॉक्यूमेंट्री शूट होती है, तो शूटिंग टीम साथ में जेनरेटर भी लेकर जाती है. लेकिन सरकारी परमिशन के मुताबिक इस शूटिंग के दौरान जेनरेटर ले जाने पर भी रोक है.
रजनीकांत के साथ शूटिंग के लिए कर्नाटक गुंदलुपेट पहुंचे बीयर ग्रिल्स.
रजनीकांत के साथ शूटिंग के लिए कर्नाटक गुंदलुपेट पहुंचे बेयर ग्रिल्स.

रजनीकांत आखिरी बार फिल्म 'दरबार' में नज़र आए थे. फिलहाल वो डायरेक्टर शिवा के साथ अपनी अगली फिल्म 'थलैवा 168' की शूटिंग में व्यस्त थे. फिल्म में उनके साथ नेशनल अवॉर्ड विनर कीर्ति सुरेश भी दिखाई देंगी. रजनी फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर बेयर ग्रिल्स के साथ एक एपिसोड शूट करने कर्नाटक आए हैं. वो अपनी बेटी सौंदर्या के साथ 27 जनवरी को ही कर्नाटक पहुंच चुके हैं. वो यहां 28 तारीख को बेयर ग्रिल्स के साथ शूट करेंगे. आ रही रिपोर्ट्स की मानें, तो 30 तारीख को इसी शो के दूसरे एपिसोड की शूटिंग करने के लिए अक्षय कुमार भी पहुंच सकते हैं. रजनीकांत के कर्नाटक पहुंचने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं: अब इस मामले पर भी विवाद छिड़ गया है. वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट कर्नाटक सरकार के इस कदम के खिलाफ हैं. सरकार का कहना है कि वो इस तरह की चीज़ों की शूटिंग के लिए परमिशन देने को तैयार हैं. क्योंकि इससे उनकी वाइल्ड लाइफ टूरिज़्म का प्रमोशन होगा, जिससे बेहतरी आएगी. लेकिन एक्टिविस्ट लोगों का मानना है कि फिलहाल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की सारी फोर्स रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स की सुरक्षा में लगी होगी, ऐसे में जंगलों की काफी अनदेखी होगी. पिछले साल ऐसी ही एक लापरवाही की वजह से बांदीपुर नेशनल पार्क में भयानक आग लग गई थी, जिससे 4000 हेक्टेयर के जंगलों में भारी नुकसान हुआ.
बेयर ग्रिल्स अपने नए शो 'रनिंग वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' (Running Wild With Bear Grylls) के नए सीज़न के साथ लौट रहे हैं. इस शो के पिछले सीज़नों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई मशहूर शख्सियत  नज़र आ चुकी हैं. शो के  नए सीज़न में ब्री लार्सन (कैप्टन मार्वल), आर्मी हैमर (कॉल मी बाय योर नेम), जोई मैकेल (टेड) और डेव बैटिस्टा (रेस्लर-एक्टर) जैसे वर्ल्ड क्लास सेलेब्रिटीज़ नज़र आने वाले हैं.


वीडियो देखें: पीएम मोदी ने बताया, Man vs Wild में बियर ग्रिल्स हिन्दी कैसे समझते थे

Advertisement

Advertisement

()