पाकिस्तान में रहता है रजनीकांत का हमशक्ल, सेल्फी लेने के लिए लगती है भीड़!
तस्वीरें देख आंखों पर यकीन नहीं होगा!

फिल्म स्टार्स और सेलेब्स के हमशक्ल आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral) होते रहते हैं. किसी की शक्ल शाहरुख से मिलती है तो किसी की सचिन तेंडुलकर से. अब ऐसी ही एक खबर पाकिस्तान से सामने आई है. इन दिनों पड़ोसी देश से एक शख्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Rajinikanth Lookalike From Pakistan Viral) हो रहा है. बंदा बलोचिस्तान का है और इसका नाम रहमत गिशकोरी (Rehmat Gishkori) है. उनकी शक्ल भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत से मिलती है.
वे पाकिस्तान में सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिशकोरी ने बताया कि उन्हें कॉलेज के दिनों में पता चला कि उनकी शक्ल रजनीकांत से मिलती है. उनके आसपास के लोग कहते हैं कि उनकी हेयरस्टाइल और बॉडी लैंग्वेज भी थलाइवा से काफी मैच करती है. बलोचिस्तान के सिबी शहर में डेप्युटी कमिश्नर के ऑफिस में काम करते हुए वे इन सब बातों पर ध्यान नहीं देते थे. बाद में उन्होंने इसे नोटिस करना शुरू किया. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए…
लोगों की बातें सुनकर गिशकोरी ने मिमिक्री करना भी शुरू कर दिया. अब वे जहां भी जाते हैं तो लोग उनके साथ तस्वीरें लेना शुरू कर देते हैं. अरब न्यूज से बात करते हुए गशकोरी ने बताया कि पहले तो उन्होंने लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया. फिर उन्होंने फेसबुक का इस्तेमाल शुरू किया. यहां कई लोगों ने गिशकोरी को रजनीकांत के नाम से बुलाया. यहां से उन्होंने इस बात को नोटिस किया. आगे गिशकोरी कहते हैं, ‘मैं रजनीकांत से मिलकर फोटो खिंचवाना चाहता हूं ताकि लोगों को दिखा सकूं कि एक भारत का रजनीकांत है और दूसरा पाकिस्तान का.’
वे पाकिस्तान में खासे चर्चा में हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
देखें वीडियो- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की असल में मॉडल निकली!

.webp?width=60)

