गैंग वॉर सुना है? उसी से मिलता जुलता एक टर्म है फैन वॉर. आम तौर फैंस के बीच कीलड़ाई सोशल मीडिया पर गाली-गलौच और धमकियों तक ही सीमित रहती है. लेकिन इस बार मेंमामला सोशल मीडिया और हाथ दोनों से बाहर निकल चुका है. दो सुपरस्टार्स के फैंस केबीच लड़ाई हुई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. लड़ाई इस बात की थी कि कोरोनावायरस सेनिपटने के लिए किस सुपरस्टार ने ज़्यादा पैसे डोनेट किए हैं. ये दो सुपरस्टार्स हैंरजनीकांत और थलपति विजय.एक इवेंट के दौरान जोसफ विजय और रजनीकांत.मार्च में रजनीकांत ने FEFSI (Film Employees Federation of South India) केचेयरमैन आर.के. सेल्वामनी की रिक्वेस्ट पर दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए पैसेडोनेट किए थे. रजनीकांत ने उस समय कुल 50 लाख रुपए का योगदान दिया था. रिपोर्ट्स केमुताबिक FEFSI ने जो रकम जमा करने का टार्गेट रखा था, ये उसका 25 फीसदी था. इसकेअलावा भी रजनी अलग-अलग तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं. अभी हाल ही में 'बिगिल'फेम सुपरस्टार जोसफ विजय ने 6 राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष समेत पीएम-केयर्सफंड में भी पैसे जमा करवाए हैं. इसके अलावा उन्होंने शूटिंग बंद होने की वजह सेपरेशान वर्कर्स की मदद के लिए भी FEFSI को 25 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया. विजयने टोटल 1.30 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया.लड़ाई में उलझने वाले विजय और रजनी फैंस युवराज और दिनेश बाबू.अब इसी बात पर विजय और रजनीकांत के फैंस भिड़ गए. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबरके मुताबिक तमिलनाडु के विल्लुपुरम में युवराज और दिनेश बाबू नाम के दो 22 साल केलड़कों के बीच बहस हो गई. युवराज विजय फैन था और दिनेश रजनी भक्त. शराब की दुकानेंबंद होने के बावजूद दोनों नशे में धुत थे. इतने में बात दोनों सुपरस्टार्स केडोनेशन की निकल गई. किसने ज़्यादा पैसे दिए वाली बात बढ़ते-बढ़ते बहस में तब्दील होगई. माहौल इतना गरम हो गया कि दिनेश ने युवराज को धक्का दे दिया. गिरने से युवराजको सिर पर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दिनेश बाबू को कस्टडीमें ले लिया है. मामले की तफ्तीश और लड़के से पूछताछ जारी है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: सुपरस्टार विजय ने 6 राज्यों में एक साथ डोनेशन करके तहलका मचा दिया