The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rajib Banerjee rejoins TMC, says BJP’s only agenda was religious politics

BJP से TMC में वापस लौटे राजीव बनर्जी, कहा-ममता ने समझाया था, लेकिन गलती कर दी थी

राजीव बनर्जी की TMC में वापसी का पार्टी सांसद ने किया विरोध.

Advertisement
Img The Lallantop
राजीव बनर्जी टीएमसी में लौटे.
pic
डेविड
31 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 31 अक्तूबर 2021, 12:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता राजीव बनर्जी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे. लेकिन 31 अक्टूबर को उन्होंने फिर से TMC में वापसी कर ली. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने त्रिपुरा में राजीव बनर्जी और पूर्व BJP नेता आशीष दास को TMC में शामिल करवाया. इस मौके पर पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी ने कहा,
Image embed
BJP पर हमला बोलते हुए राजीव बनर्जी ने दावा किया कि पार्टी ने एक लुभावनी छवि बनाई हुई है. उन्होंने कहा,
Image embed
TMC में दोबारा शामिल होने के बाद राजीव बनर्जी ने कहा,
Image embed
राजीव बनर्जी ने कहा कि वह त्रिपुरा के लोगों से ममता बनर्जी पर भरोसा करने का आग्रह करेंगे.
Image embed
उन्होंने कहा,
Image embed
विरोध के स्वर राजीव बनर्जी के दोबारा पार्टी में शामिल होते ही TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कल्याण बनर्जी ने राजीव बनर्जी को सिर से पांव तक भ्रष्ट बताया है. सवाल खड़े किए हैं कि ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को क्यों पार्टी में दोबारा लिया गया. उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राजीव बनर्जी को पार्टी में शामिल किया है. इसे मुझे स्वीकार करना ही होगा, लेकिन ममता बनर्जी ने डोमजूर में एक मीटिंग के दौरान कहा था कि राजीव बनर्जी के गरियाहाट में तीन-चार मकान हैं और  दुबई में लेन-देन चल रहा है. इसके बावजूद क्यों लिया गया यह तो पार्टी नेतृत्व बता पाएगा. जबकि अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि पार्टी के किसी कार्यकर्ता का मन दुखाकर किसी विश्वासघात करने वाले को पार्टी में नहीं लिया जाएगा. तृणमूल में अगर रहना है तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बात सबको माननी होगी, मुझे भी माननी होगी, लेकिन मुझे नहीं पता एक ऐसे टॉप टू बॉटम करप्ट इंसान को पार्टी में वापस क्यों शामिल किया गया.

Advertisement

Advertisement

()