प्रेमिका के घर गया था युवक, परिजनों ने देख लिया तो मारे डर के सीधे पाकिस्तान पहुंच गया!
पिछले 77 दिन से पाकिस्तान की जेल में बंद है युवक. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल.
Advertisement

गेमराराम जोधपुर में मजदूरी कर रहा था. वह पांच नवंबर को अपने प्रेमिका से मिलने आया था. वहां से सीधे Pakistan पहुंच गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक युवक पड़ोस में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने जाता है. वहां लड़की के घरवाले उसे देख लेते हैं. इससे युवक इतना घबरा जाता है कि पाकिस्तान पहुंच जाता है. वहां उसे पाकिस्तानी रेंजर्स पकड़कर जेल में डाल देते हैं. ये अजीब, लेकिन सच्ची घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र की है. यहां का 19 वर्षीय निवासी गेमरा राम कुछ समय पहले अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. लेकिन वहां उसे युवती के घरवालों ने देख लिया. इससे घबराए गेमरा राम ने घर जाने के बजाय पाकिस्तान का रास्ता पकड़ लिया. खबर लिखे जाने तक युवक गेमरा राम मेघवाल पाकिस्तान में ही था. उसके वहां पहुंचने की जानकारी अब पता चली है, जिसके बाद से परिजन बहुत परेशान हैं. वे प्रशासन से उसे वापस लाने की अपील कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
इंडिया टुडे से जुड़े शरत कुमार की रिपोर्ट के अनुसार-
"इस मामले में लड़के के परिवार की तरफ से 16 नवंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि पांच नवंबर को गेमरा राम जोधपुर से वापस आया था. लेकिन घर जाने की जगह वह सीधे अपनी प्रेमिका के यहां चला गया. वहां प्रेमिका के घरवालों ने उसे देख लिया. इसी रात वह बदनामी के डर से इतना घबरा गया कि सीमा पर लगी तारों को फांदकर पाकिस्तान चला गया. वहां रेंजर्स ने पकड़कर उसे जेल में डाल दिया."प्राप्त जानकारी के अनुसार, गेमरा राम जोधपुर में मजदूरी करता था. यह भी पता चला है कि उसके कुछ रिश्तेदार Pakistan में रहते हैं. वह बार-बार अपने परिजनों से कहा करता था कि एक दिन वह पाकिस्तान चला जाएगा. गेमरा राम के पाकिस्तान चले जाने की बात तब पता चली, जब बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच बैठक हुई. यह बैठक एक दूसरे की सीमा पार कर गए जानवरों को लौटाने को लेकर की गई थी. इसी बैठक में पाकिस्तानी रेंजर्स ने बताया कि गेमरा राम नाम का एक युवर तार फांदकर पाकिस्तान आ गया है. हालांकि, करीब 77 दिन बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान ने उसे वापस नहीं लौटाया है. गेमरा राम के परिजनों ने इलाके के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह से भी इस संबंध में गुहार लगाई है. पुलिस का क्या कहना है? शुरुआत में पुलिस गेमरा राम की खोज आसपास के गांवों में कर रही थी. लेकिन, अब यह मामला बीएसएफ के स्तर तक पहुंच गया है. बाड़मेर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बीएसएफ से संपर्क किया है और लड़के को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. दूसरी तरफ, इस घटना ने बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर कैसे तारबंदी और बीएसएफ के होते हुए भी एक युवक सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया. वीडियो- महिला ने 32 साल के प्रेमी से 15 साल की बेटी का रेप करवाया, नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया

