सेक्स करते समय तांत्रिक ने कपल पर उड़ेला फेवीक्विक, फिर दोनों का मर्डर कर दिया!
टोने-टोटके के बहाने कपल को जंगल में ले गया था तांत्रिक

राजस्थान (Rajasthan) की उदयपुर (Udaipur) पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ़्तार किया है. इस पर दो हत्याओं का आरोप है. आरोप है कि तांत्रिक ने एक युवक को टोने-टोटके के बहाने अपनी प्रेमिका के साथ सेक्स करने के लिए कहा और सेक्स के दौरान दोनों पर फेवीक्विक फेंक दिया. फिर चाकू से उन पर हमला किया और कथित तौर पर दोनों की हत्या कर दी.
आजतक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ये मामला उदयपुर के गोगुंदा थाना इलाक़े का है. इलाक़े में केलाबावड़ी के जंगल हैं. शुक्रवार, 18 नवंबर को जंगल से दो शव मिले थे. सरकारी टीचर राहुल मीणा और उसकी प्रेमिका सोनू कुंवर (28) के. सूचना मिली, तो पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की. युवक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और युवती के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान थे.
उदयपुर के SP विकास कुमार ने बताया था कि दोनों ही शादीशुदा थे और आशंका है कि मामला प्रेम-प्रसंग का हो सकता है. पुलिस ने इलाक़े के सभी CCTV कैमरों की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की. जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर संदिग्ध तांत्रिक भालेश कुमार को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म क़ुबूल लिया.
तांत्रिक ने पुलिस को सुनाई पूरी कहानीSP विकास कुमार ने मंगलवार, 22 नवंबर को बताया कि भादवी गुड़ा इलाके में इच्छापूर्ण शेषनाग भावजी का मंदिर है. पिछले 7-8 सालों से आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार वहीं रहता है. ताबीज बनाता है. मृतक सोनू कुंवर और राहुल मीणा के परिवार वाले भी इस मंदिर में आते-जाते रहते थे. मंदिर में ही राहुल और सोनू की दोस्ती हुई थी. राहुल अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. पत्नी ने तांत्रिक से मदद मांगी. तांत्रिक ने राहुल और सोनू के बीच के कथित संबंधों के बारे में पत्नी को बता दिया. राहुल और सोनू ने इसके बाद तांत्रिक को धमकाया और उसकी असलियत सभी बताने की बात कही.
पुलिस के मुताबिक इसके बाद ही तांत्रिक भालेश कुमार ने इन दोनों की हत्या का प्लान बनाया. उसने बाज़ार से क़रीब 50 फेवीक्विक के पाउच ख़रीदे और उनके लिक्विड को एक ही बोतल में भर लिया. इसके बाद 15 नवंबर की शाम भालेश ने टोटके के बहाने राहुल और सोनू को सुखाड़िया सर्किल इलाके में बुलाया. और दोनों को जंगल में ले गया.
उसने टोटके के बहाने दोनों से शारीरिक संबंध बनाने को कहा और उसी दौरान फेवीक्विक की बोतल दोनों के ऊपर उड़ेल दी. जब तक युवक-युवती कुछ समझ पाते, तब तक दोनों एक-दूसरे से बुरी तरह चिपक चुके थे. अलग होने की कोशिश की, तो दोनों की चमड़ी उधड़ गई. इतनी देर में आरोपी तांत्रिक ने चाकू और पत्थरों से दोनों पर हमला किया. दोनों के प्राइवेट पार्ट्स पर भी. तांत्रिक भालेश राहुल और सोनू की हत्या करके वहां से भाग गया. उदयपुर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ़्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है.
CCTV में श्रद्धा के कातिल आफ़ताब के हाथ में क्या दिखा?

.webp?width=60)

