राजस्थान के बाड़मेर में समाज के तथाकथित रखवालों ने एक बार फिर डंडा उठाया है. पताचला कि यहां के बलोतरा कस्बे में एक होटल में एक मुस्लिम लड़का और एक हिंदू लड़कीके साथ है. रखवालों को याद आया कि वो इस धरती पर क्यों आए थे. झुंड में होटल मेंपहुंचे और होटल के उस कमरे पर धावा बोल दिया. लड़की को कमरे से बाहर निकाला और सभीलड़के की ओर झपट पड़े. जीभर के मारा-पीटा. फिर नंगा करके सड़क पर ले आए. यहांसरेबाजार सबके सामने पीटा. पुलिस इस दौरान वहां पहुंची और लड़के को झुंड से बचायाऔर अस्पताल भिजवाया. बस ये समझिए कि एक और लिंचिंग होते-होते रह गई.पुलिस ने पहुंचकर युवक को बचाया.बताया जा रहा है कि पीटने वाले शिवसेना के लोग थे. युवक को मारते वक्त वहां जयश्रीराम के नारे लग रहे थे. होटल के मालिक मुल्तान परिहार ने बताया कि 12 अक्टूबरको सुबह 10 बजे पादू खान नाम का एक युवक एक लड़की के साथ वहां आया और एक कमरे मेंचेकइन किया. करीब आधे घंटे बाद लड़की के परिवार के 4-5 लोग होटल आपहुंचे. मामला शांति से निपटाने की बात हुई.युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है.परिहार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि थोड़ी देर बाद वहां शिवसेना के लोग बड़ीसंख्या पहुंच गए और हंगामा करने लगे. फिर सभी होटल के अंदर घुसे और खान कोमारते-पीटते हुए बाहर खींच ले गए. परिहार ने बताया कि अगर पुलिस ने थोड़ी देर और करदी होती तो एक और लिंचिंग तय थी. पुलिस के मुताबिक, खान की हालत गंभीर है. उसेजोधपुर रेफर कर दिया गया है. होटल संचालक व स्टाफ को भी हिरासत में ले लिया गया है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें- ये भी पढ़ेंःगुजरात में दलित कपल को नंगा कर घुमाया, वीडियो बनाया. मगर क्या ये खबर सच है?इस फोटो पर बहस छिड़ गई, मगर ‘बुर्का पहने इन औरतों’ का सच कुछ और है500 के नोटों में सिल्वर स्ट्रिप अलग-अलग जगह है, जानिए कौन सा असली है‘CRPF जवान को मारते मुसलमान’ वाले वीडियो की सच्चाई ये है!