The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rajasthan, minor son killed his mother with hammer and hide the dead body in a box in Jhalawar

बर्थडे पार्टी के लिए बकरी बेच दी, मां ने डांटा तो हथौड़े से हत्या कर लाश बक्से में डाल दी

आरोपी नाबालिग बेटे पुलिस ने हिरासत में ले लिेया है.

Advertisement
jhalawad murder, Rajasthan
घटनास्थल की जांच करती फॉरेंसिक टीम (फोटो: आजतक)
pic
आयूष कुमार
3 सितंबर 2022 (Updated: 3 सितंबर 2022, 10:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान (Rajasthan) के झालावाड़ (Jhalawar) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. यही नहीं हत्या के बाद बेटे ने मां के शव को घर में रखे एक बक्से में बंद कर दिया और वहां से फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल पुलिस नाबालिग बेटे की तलाश कर रही है.

आजतक से जुड़े फिरोज अहमद की रिपोर्ट के मुताबिक घटना जिले के सुनेल थाना क्षेत्र में स्थित सेमला गांव की है. मृतक महिला के पति बालाराम मेघवाल ने आजतक को बताया कि वो गुरुवार, 1 सितंबर को काम से पड़ोस के गांव गया हुआ था. उसी दिन उनके 15 साल के बेटे का जन्मदिन भी था. बेटा अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ पार्टी करना चाहता था. लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे. इसलिए उसने घर की बकरी को पांच हजार रुपए में बेच दिया. आरोपी के पिता के मुताबिक बाजार में एक बकरी की कीमत 11 हजार रुपए है. इस वजह से उनकी पत्नी नोद्यान बाई ने बेटे को बकरी बेचने के लिए डांटा और पैसे मांगे. इस पर बेटे ने बताया कि उसने बकरी बेचने से मिले पैसों की पार्टी कर ली है. इस पर मां को गुस्सा आ गया और उसने बेटे की पिटाई कर दी.

जानकारी के मुताबिक मां के गुस्सा करने पर बेटे ने कमरे में रखे हथौड़े से मां के सिर पर वार किया. इस हमले से मां की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद पकड़े जाने के डर से बेटे ने मां के शव को घर में रखे बक्से में बंद कर दिया और वहां से फरार हो गया. शाम को बालाराम ने पत्नी और बेटे को खेत, घर और आस पड़ोस में हर जगह ढूंढा, लेकिन वो कहीं नहीं मिले. इसके बाद बालाराम ने रिश्तेदारों और ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि उसके बेटे ने बकरी बेचकर पार्टी की है. कुछ समय बाद परिवार की महिलाओं ने घर मे रखे एक बक्से पर खून लगा देखा. उन्होंने जब बक्सा खोला तो उन्हें अंदर नोद्यान बाई की लाश दिखाई दी. इसके बाद इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया. सूचना मिलने पर FLS (फॉरेसिंक साइंस लैबोरेटरी) टीम ने भी मौके का मुआयना किया. वहीं थाना अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि नाबालिग ने अकेले ही ये हत्या की है या उसके किसी दोस्त ने भी इस काम में उसकी मदद की है. इसलिए पुलिस नाबालिग के दोस्तों की भी तलाश कर रही है.

वीडियो: PUBG के पीछे मां को मारने वाले बच्चे ने UP पुलिस को क्या बताकर हैरान कर दिया?

Advertisement

Advertisement

()