पाकिस्तानी हिंदुओं के घर बुलडोजर... अब मंत्री का ये बयान सुन टीना डाबी के होश उड़ जाएंगे!
बुलडोजर एक्शन को मंत्री ने षड्यंत्र क्यों बताया है?

राजस्थान के जैसलमेर में 16 मई को पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों के घरों पर बुलडोज़र (Hindu Home Bulldozer) चला दिया गया. अब राज्य के मंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा है कि मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा (Tina Dabi Action). मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि ये पूरी कार्रवाई सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र है. वो खुद मामले पर मुख्यमंत्री से बात करने वाले हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनके घर उजाड़े गए वो हिंदू परिवार पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए थे. वो लोग काफी समय से अवैध कब्जे वाले इलाके में कच्चे मकानों में रह रहे थे. जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद उन घरों पर बुलडोजर चलाया गया.
अब प्रताप खाचरियावास से मीडिया से बातचीत में कहा,
उन्होंने आगे कहा,
इससे पहले 17 मई को DM ऑफिस के बाहर कई लोगों ने विरोध किया और उनकी चिंताओं को सुनने की मांग की.
ये भी पढ़ें- जैसलमेर में किस तरह गिराए गए पाकिस्तानी हिंदुओं के घर
इधर, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक बयान में कहा है कि सीमा पार से आए हिंदू प्रवासियों के लिए पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जल्द ही उन्हें जमीन आवंटित की जाएगी. टीना डाबी ने कहा,
एक हफ्ते के अंदर भूमि आवंटन के आश्वासन के बाद प्रवासियों ने भी अपना धरना खत्म कर दिया.
वीडियो: IAS टीना डाबी ने जैसलमेर में पाकिस्तानी हिंदुओं के घर पर बुलडोजर क्यों चलवाया?

.webp?width=60)

