The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rajasthan jodhpur: man gave sleeping pills to his family and killed them with axe

नशेबाज ने नींद की गोलियां खिलाईं, फिर मां-बाप और बेटों को कुल्हाड़ी से काट डाला

मां-बाप और मासूम बेटों को मारने के बाद टंकी में कूदकर खुद भी जान दे दी

Advertisement
photo of the scene
घटनास्थल की तस्वीर(फोटो: आज तक)
pic
लल्लनटॉप
4 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2022, 06:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान (Rajasthan) का जोधपुर (Jodhpur) जिला. यहां एक शख्स ने कथित तौर पर अपने परिवार के 4 लोगों को मार डाला. इसके बाद उसने खुद की भी जान ले ली. घटना में केवल उसकी पत्नी बची. जिसका कहना है कि आरोपी ने पहले भी परिवार को मारने की कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सका. फिलहाल जोधपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शिकंजी में मिलाई गोलियां?

आज तक से जुड़े अशोक शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना जोधपुर जिले के लोहावट इलाके के पीलवा गांव में घटी. 38 साल का शंकर विश्नोई अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ ही रहता था. शंकर की नशे की लत के चलते पूरा परिवार परेशान था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार, 3 नवंबर की रात को शंकर विश्नोई ने अपने परिवार के सभी लोगों को नींबू की शिकंजी में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं.

अधिकारियों के मुताबिक शिकंजी पीने के बाद पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया. इसके बाद शंकर ने अपने पिता सोनाराम की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. सोनाराम घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खेत में सो रहे थे. पिता की हत्या करने के बाद शंकर विश्नोई घर आया और अपनी मां चंपा देवी और बड़े बेटे लक्ष्मण (12) को भी कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला. इसके बाद उसने चंपा देवी, लक्ष्मण और छोटे बेटे दिनेश को उठाकर घर में बनी गहरी पानी की टंकी में फेंक दिया. फिर खुद भी टंकी में कूद गया.

2 दिन पहले कोशिश कैसे फेल हो गई थी?

इस पूरी घटना के दौरान शंकर की पत्नी जिन्दा बची. उसने पुलिस को बताया कि शंकर बुधवार, 2 नवंबर को ही घटना को अंजाम देना चाहता था. उस दिन भी उसने नींद की गोलियां दी थीं. लेकिन, तब परिवार के कुछ लोग देर रात तक जागते रहे, इसलिए वो घटना को अंजाम नहीं दे सका.

उधर, जोधपुर ग्रामीण पुलिस के एएसपी सुनील पवार के मुताबिक घटना की शुरुआती जांच में पता चला है कि शंकर ने अपने माता-पिता और दोनों बेटों की हत्या की. और फिर खुद सुसाइड कर लिया. एफएसएल और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई हैं. शवों को टंकी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.

(आपके लिए ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे आर्यन ने लिखी है)

वीडियो: पत्नी के कपड़े फाड़े, धूप में बैठाया, फिर खुद खाना खाने लगा

Advertisement

Advertisement

()