The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rajasthan election: viral video claims EVM found outside BJP candidate's house

राजस्थान में बीजेपी प्रत्याशी के घर के पास मिली EVM दिखाते वीडियो का सच

फेसबुक से लेकर ट्विटर तक भीषण वायरल हो रहा है वीडियो.

Advertisement
pic
7 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 7 दिसंबर 2018, 10:15 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पांच राज्यों में चुनाव की बमचक मची हुई है. इसी बीच अफवाह और फ़ेक न्यूज की भारी भीड़ भी आ गई है. कोई समझ नहीं पा रहा कौन सी असली खबर है कौन सी नकली. राजस्थान से एक वीडियो वायरल हो रहा है. फेसबुक के अलावा ट्विटर पर भी. आम आदमी पार्टी के नेता अंकित लाल ने भी वीडियो ट्वीट किया है जिसे अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट किया. वीडियो में EVM और VVPat मशीनें दिख रही हैं. वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है- नमस्कार दोस्तों मैं खड़ा हूं आदर्श नगर, स्थानीय विधायक ज्ञानचंद पारख जी के वार्ड में. और मदन जी राठौर भाईसाब के घर के पास ईवीएम मशीनें पाई गई हैं. एक निजी घर में ईवीएम मशीनें कैसे आ गईं. वीडियो की असल कहानी वीडियो आपने देख लिया होगा. अब हकीकत भी देख लीजिए. पाली का मामला है. राजस्थान पत्रिका के मुताबिक ये मशीनें आदर्श नगर में चुनाव ड्यूटी में तैनात महिला अफसर के यहां से मिली हैं. 6 दिसंबर की दोपहर रिजर्व ईवीएम के लिए सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति हुई. रिजर्व ईवीएम वो होती है जो मेन ईवीएम में कुछ खराबी आने पर इस्तेमाल की जाती है. लेडी सेक्टर प्रभारी को ईवीएम और गाड़ी सौंप दी गई. अफसर का मकान आदर्श नगर में पड़ता है. जीप में ईवीएम भरकर वहां चली गईं. वहां लोगों को इसकी भनक लगी तो हंगामा हो गया. वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया. जांच चल रही जब हंगामा मचा तो बाकी अफसर लोग वहां पहुंचे और मशीने कब्जे में ले लीं. जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा का कहना है कि किसी इमरजेंसी के चलते लेडी अफसर घर गई थीं. मशीनों से भरी जीप बाहर खड़ी थी. सभी सुरक्षित मिली हैं. लेडी अफसर की कोई गलत मंशा भी सामने नहीं आई है. वीडियो वायरल हुआ तो बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानचंद पारख के चुनावी वकील जगदीश सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में रपट लिखवा दी. कि वीडियो फैलाकर बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रत्याशी के घर में मशीन बरामद की गई. जबकि ऐसा है नहीं. ये बदनाम करने की साजिश है. हालांकि वीडियो में मशीन जीप के बाहर रखी देखी जा सकती है. और वीडियो का एंकर ज्ञानचंद के वार्ड में कह रहा है, घर में नहीं. मदन जी राठौर के घर के पास का मामला बता रहा है.
  देखिए राजस्थान चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट का वीडियो

Advertisement

Advertisement

()