The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rajasthan BJP mla gyandev ahuja controversial speech over nehru gandhi family

'नेहरू परिवार की वजह से देश भर में होते हैं दुष्कर्म'

राजस्थान के BJP विधायक ज्ञानदेव आहूजा वही हैं जिन्होंने JNU को सेक्स रैकेट्स का अड्डा कहा था. इस बार नए किस्म का बम फोड़ा है.

Advertisement
pic
24 मई 2016 (अपडेटेड: 25 मई 2016, 09:31 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ज्ञानदेव आहूजा. नाम तो सुना ही होगा. राजस्थान से BJP विधायक हैं. अलवर जिले के रामगढ़ से. उन्होंने पिछली बार ज्ञान दिया था कि JNU में रोजाना 3 हजार कॉन्डम यूज होते हैं. कि सेक्स रैकेट का अड्डा है वो. इस बार फरमान टाइप दिया है कि नेहरू-गांधी फैमिली की सभी मूर्तियों पर बुलडोजर चलाकर उनको गिरा दो. देश भर में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं की वजह यही नेहरू-गांधी परिवार है. आगे सुनो. कहा कि देश में सारी प्रॉब्लम्स जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव और सोनिया गांधी की वजह से हैं. देश में करप्शन, रेप, इनके संस्कारों की देन है. और कहा कि इनके परिवार की थीं विजयलक्ष्मी पंडित. वो मुसलमान से शादी करना चाहती थीं. लेकिन महात्मा गांधी ने रोक दिया.

"पीएम दिव्य पुरुष हैं"

ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि पीएम मोदी दिव्य पुरुष हैं. भारत की सभी समस्याएं वही खत्म करेंगे. कांग्रेस की प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने इस बयान के बाद ज्ञानदेव पर अपने अंदाज में अटैक किया. कहा कि इनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है और नरेंद्र मोदी को इनका इलाज कराना चाहिए. 'दिल्ली के आधे रेप JNU स्टूडेंट करते हैं': ज्ञानदेव आहूजा JNU में रोज यूज होते हैं 3000 कॉन्डम? ये तो अच्छी बात है सर जी!

Advertisement

Advertisement

()