राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में आग, 7 मजदूरों की जलकर मौत
Rajasthan Bhiwadi chemical factory Fire: सुबह जिस समय आग लगी, फैक्ट्री के अंदर 20-25 मजदूर मौजूद थे. जिले के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 7 मजूदरों की मौत हो गई. घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे. कुछ मजदूर समय रहते बाहर निकल आए. कुछ अंदर ही फंसे रह गए. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 मजदूरों के शव बरामद किए गए. आग की चपेट में आने से झुलसकर इनकी मौत हो गई.
खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था. करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया. प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. तिजारा के DSP शिवराज सिंह, भिवाड़ी के SP और ADM ने राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं.
इस हादसे पर भिवाड़ी की अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमित्रा मिश्र ने बताया कि
ADM ने बताया कि ना तो फैक्ट्री के मालिक फोन उठा रहे हैं, ना ही जिसके बाद फैक्ट्री लीज़ पर है वह फोन उठा रहा है. उन्होंने बताया
यह हादसा भिवाड़ी के खुशखेड़ा, करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ. 16 फरवरी की सुबह भीषण आग लगने की खबर आई. आग अज्ञात कारणों से लगी और फैक्ट्री में केमिकल होने की वजह से तेजी से फैल गई.
घटना के बाद इलाके में निराशा पसरी है. मृतकों के परिजनों में शोक और आक्रोश है. कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
वीडियो: नवजात बच्चे को NICU में रखकर भूल गए, आग लगने से बच्ची की मौत

.webp?width=60)

