The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Raj thackeray warns mns workers not to talk about his ayodhya visit

राज ठाकरे ने अयोध्या यात्रा पर MNS कार्यकर्ताओं को ही क्यों चेतावनी दे दी?

यात्रा की तारीख का ऐलान करने के बाद मनसे ने महाराष्ट्र में ‘चलो अयोध्या’ के पोस्टर भी लगवाए हैं. जिसमें महाराष्ट्र के लोगों से मनसे चीफ के साथ अयोध्या चलने की अपील की गई है.

Advertisement
pic
8 मई 2022 (अपडेटेड: 8 मई 2022, 07:47 PM IST)
Raj Thackeray File photo
राज ठाकरे. फाइल फोटो-आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे. लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर विवाद के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं. राज ठाकरे ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो 5 जून को अयोध्या जाएंगे. अब MNS कार्यकर्ताओं के लिए उनका फरमान आया है. कहा है कि पार्टी के लोग मीडिया के सामने उनकी अयोध्या यात्रा के बारे में बात न करें. राज ठाकरे ने इसके लिए बकायदा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए चेतावनी जारी की है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मनसे चीफ ने कहा कि उनकी अयोध्या यात्रा के बारे में सिर्फ पार्टी के नामित प्रवक्ता ही बात करें और कोई नहीं. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा,

मेरी अयोध्या यात्रा के बारे में पार्टी में कोई भी मीडिया से बात न करे. पार्टी ने प्रवक्ता नियुक्त किए हैं. वे इसके बारे में बात करेंगे. किसी और को अपना दिमाग नहीं लगाना चाहिए और इसके बारे में बात करनी चाहिए. जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें भी जिम्मेदारी से बोलना चाहिए. भाषा के बारे में पता होना चाहिए. पार्टी में हर कोई इसे गंभीरता से ले.

महाराष्ट्र में ‘लाउडस्पीकर विवाद’ के दौरान अयोध्या जाने की बात कही थी. उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की थी और कहा था कि जैसा विकास यूपी में हुआ है, वैसा ही वो महाराष्ट्र में चाहते हैं. इसी दौरान उन्होंने कहा था कि जल्द ही वो अयोध्या जा सकते हैं.

यात्रा की तारीख का ऐलान करने के बाद मनसे ने महाराष्ट्र में ‘चलो अयोध्या’ के पोस्टर भी लगवाए हैं. जिसमें महाराष्ट्र के लोगों से मनसे चीफ के साथ अयोध्या चलने की अपील की गई है.

ठाकरे की अयोध्या यात्रा पर राजनीति

वहीं, राज ठाकरे की इस यात्रा पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने निशाना साधा है. पार्टी ने सवाल किया है कि क्या इस यात्रा से पहले मनसे प्रमुख उत्तर भारतीयों से माफी मांगेंगे? कांग्रेस नेता अतुल लोंधे ने भाजपा से भी सवाल किया. उन्होंने कहा,

क्या महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीयों के संबंध में राज ठाकरे की भूमिका को स्वीकार करती है? मनसे यहां भाजपा की बी-टीम की तरह काम करती है. दो दशक से राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है. और बर्बरता से उन्हें मारा भी है. 

इससे पहले बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी राज ठाकरे से अयोध्या यात्रा से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने के लिए कहा था. शनिवार, 7 मई को उन्होंने बहराइच जिले में जगह-जगह होर्डिंग भी लगवाई थी. जिसमें माफी मांगने या ऐसा न करने पर वापस जाने का संदेश लिखवाया था.

आदित्य ठाकरे. फाइल फोटो- आजतक
 

दूसरी तरफ, राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि 5 जून को राज ठाकरे की यात्रा के बाद महाराष्ट्र टूरिज्म मिनिस्टर आदित्य ठाकरे भी 10 जून को अयोध्या जाएंगे. इस यात्रा में उनके साथ देशभर के शिवसेना कार्यकर्ता भी साथ होंगे. शिवसेना नेता संजय राउत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा,

शिवसेना के स्वागत के लिए अयोध्या में तैयारियां शुरू हो गई हैं. आदित्य ठाकरे 10 जून को देशभर से आए शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या जाएंगे. राम लला का आशीर्वाद लेंगे.

संजय राउत ने ANI से बात करते हुए ये भी कहा कि ये यात्रा राजनीतिक नहीं है, ये हमारी आस्था है.

वीडियो-

Advertisement

Advertisement

()