The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Raj Kundra and Shilpa Shetty files 50 cr defamation case against Sherlyn Chopra

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ ठोका 50 करोड़ रुपए का मानहानि केस

नोटिस में ये भी बताया गया कि शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी को फोन कर मांगी थी माफी.

Advertisement
Img The Lallantop
एक इवेंट के दौरान राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी. दूसरी तरफ एक फोटोशूट के दौरान शर्लिन चोपड़ा.
pic
श्वेतांक
19 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 19 अक्तूबर 2021, 03:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा किया है. शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर सेक्शुअल हैरसमेंट मामले में केस किया था. 14 अक्टूबर को शर्लिन ने मुंबई पुलिस में राज और शिल्पा के खिलाफ सेक्शुअल और मेंटल हैरसमेंट का नया मामला दर्ज करवाया था. इस बारे में राज और शिल्पा ने शर्लिन के खिलाफ एक्शन लेते हुए डिफेमेशन केस ठोका है. साथ ही उन्होंने माफी और 50 करोड़ रुपए के हर्जाना की भी मांग की है.
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जारी किए स्टेटमेंट में शर्लिन चोपड़ा द्वारा लगाए सभी आरोपों को मनगढ़ंत, झूठा और निराधार बताया गया है. उस लंबे चौड़े स्टेटमेंट में मोटा-मोटी ये लिखा है-
Embed
इस नोटिस में बताया गया है कि शर्लिन चोपड़ा ने 4 अक्टूबर, 2021 को अपने वकील की मदद से तीन वीडियोज़ के एवज में 48 लाख रुपए की मांग की थी. शर्लिन चोपड़ा ने पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी पर ये आरोप लगाया था कि शिल्पा ने उन्हें JL Stream App के साथ जुड़ने के लिए कन्विंस किया था. इस स्टेटमेंट में ये बात भी साफ की गई है कि शिल्पा शेट्टी का JL Stream App से किसी तरह का कोई वास्ता नहीं है. राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के हवाले से इस स्टेटमेंट में आगे बताया गया है-
Embed
पोर्नोग्रफी रैकेट केस में बेल मिलने के बाद जेल से घर जाते राज कुंद्रा.

पोर्नोग्रफी रैकेट केस में बेल मिलने के बाद जेल से घर जाते राज कुंद्रा.

इस लीग सूट में इस बात का भी ज़िक्र है कि अप्रैल 2021 में शर्लिन चोपड़ा ने खुद शिल्पा शेट्टी को बताया कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनकी कंप्लेंट फर्जी है. राज के खिलाफ उन्होंने ये क्रिमिनल कंप्लेंट अपने वकील के कहने पर दर्ज करवाया था. शर्लिन चोपड़ा को भेजे गए इस नोटिस में साफ शब्दों में लिखा हुआ है कि शर्लिन ने शिल्पा को फोनकर कहा कि वो अपनी इस हरकत के लिए बेहद शर्मिंदा हैं. साथ ही वो बिना किसी शर्त ये क्रिमिनल कंप्लेंट वापस ले लेंगी.
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी कई बातें लिखीं. साथ ही राज पर उनके घर आकर उन्हें सेक्शुअली हैरस करने का भी इल्ज़ाम लगाया था. राज कुंद्रा पोर्नोग्रफी रैकेट केस में 19 जुलाई को गिरफ्तार किए गए थे. उन्हें 21 सितंबर को मुंबई की एक कोर्ट ने 50 हज़ार रुपए के मुचलके पर जमानत दी थी.

Advertisement

Advertisement

()