The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • raipur police arrested youths for posting video of guns and posing as don on instagram

लड़का खुद को डॉन बता वायरल था, पुलिस ने उठक-बैठक करवाई, वीडियो भी बनाया!

'पुलिस और सरकार मुझसे डरती है' बोला था लड़का, वीडियो वायरल हुआ था.

Advertisement
raipur police arrested instagram chattisgarh don
पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को पकड़ा है. (फोटो: सोशल मीडियो)
pic
मनीषा शर्मा
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 09:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए क्या-क्या नहीं करते. मगर छत्तीसगढ़ में तो मामला अलग ही जोन पर पहुंच गया है. यहां रायपुर के लड़के खुद को डॉन, माफ़िया और ना जाने क्या-क्या बताते घूम रहे हैं. कभी रिवॉल्वर की तरह नजर आने वाली लाइटर तो कभी कट्टा लेकर वीडियो बना रहे हैं. भड़काऊ बातें अलग करते हैं. आलम ये है कि सोशल मीडिया के जरिए ऐसे कई गैंग बन चुके हैं. ये आपस में लड़ने-झगड़ने भी लगे हैं. रायपुर पुलिस की भी अब ऐसे लड़कों और इन गैंग्स पर नजर टेढ़ी हो गई है. इनको बारी-बारी थाने में पकड़कर लाया जा रहा है और माफी मांगते वीडियो बनवाए जा रहे हैं. फिर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं. पुरानी रंगबाजी वाले वीडियो डिलीट करवाए जा रहे हैं सो अलग.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने हाल ही में ऐसे 3 लोगों को पकड़ा. इनमें से एक ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था. वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि ‘’उससे पुलिस डरती है कि वह किसी को लिटा न दे, सरकार भी उससे इसी वजह से डरती है''.  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अब लड़कों का नया वीडियो आया है. 

पुलिस ने उठक बैठक करवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक थाने में तीनों से कान पकड़ कर उठक बैठक करवाई गई. जिसमें से एक युवक का उठक बैठक करते समय वीडियो बनाया. और फिर पुलिस ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो के पहले पार्ट में तो युवक पिस्टल जैसी दिखने वाली लाइटर के साथ दिख रहा है और वीडियो के दूसरे में कान पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. 

इंस्टाग्राम पर अकाउंट

इंस्टाग्राम पर रायपुर डॉन 302, छत्तीसगढ़ माफिया, सोनू भाई डॉन, काला सोनू, रायपुर माफिया राज, इस तरह के नाम से कई अकाउंट्स हैं. जिनमें रायपुर के कई अपराधी किस्म के युवक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. इनमें अश्लील कंटेंट भी होता है. गाली-गलौज होती है. और हथियार भी होते हैं. ऐसे 20 युवकों के खिलाफ पुलिस ने पिछले 15 दिन में कार्रवाई की है. जिनमें कुछ नाबालिग भी थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक रायपुर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान फिलहाल जारी रहेगा. इसी तरह खुद को माफिया और डॉन बताकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी.

वीडियो: छत्तीसगढ़: महिला के पेट से निकाला गया स्टोन बेबी, अब मेडिकल जर्नल्स में छपेगी केस स्टडी

Advertisement

Advertisement

()