'यात्री गण कृपया ध्यान दें. पेप्सी राजधानी एक्सप्रेस थोड़ी देर में प्लेटफार्मनंबर दो पर आ रही है. और MDH मसाला शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ीहै.'इस तरह की अनाउंसमेंट के लिए तैयार रहिए. रेलवे बहुत जल्द कमर्शियल एडवर्टाइजिंग काप्लान लेकर आ रहा है. ट्रेनों के नाम के साथ-साथ स्टेशनों के नाम भी ब्रांडिंग केलिए उपलब्ध होंगे. रेलवे को इससे खासी कमाई होने की उम्मीद है. 'टाइम्स ऑफ इंडिया'के मुताबिक, रेलवे बोर्ड की तरफ से इस योजना को लेकर पूरी तैयारी भी हो चुकी है.सरकार का मकसद बिना किराया बढ़ाए रेलवे की आमदनी बढ़ाने का है. इस प्रपोजल को लेकररेलवे बोर्ड के अधिकारियों की कई दौर की मीटिंग हो चुकी है. और अगले हफ्ते तक इसप्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है. रेलवे की नई नीति के मुताबिक कोई भीकंपनी पूरी ट्रेन को ब्रांडिंग करने के मीडिया राइट्स को खरीद सकती है. यहां तक किट्रेन के अंदर और बाहर की बॉडी को भी एडवर्टाइज कर सकती है. जैसा कि अभी दिल्लीमेट्रो में हो भी रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने रेलवे के एक सीनियर अफसर के हवाले सेबताया ट्रेनों और स्टेशनों के मीडिया राइट्स को एक लंबी अवधि के लिए बड़े कॉरपोरेटप्लेयर्स को दिए जाने की योजना है. ताकि रेलवे अपना इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने केलिए रेवेन्यू जेनरेट कर सके. दो साल पहले इस योजना पर काम शुरू हुआ था. इस योजना कोलेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में रेलवे अधिकारियों के साथ मीटिंग हुईथी. जिसके बाद इस योजना को जल्द अंजाम देने का काम शुरू हो गया है. प्रस्तावित बुलेट ट्रेनरेलवे ने 2015 में रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिकल सर्विसेज (RITES) को इस पररिपोर्ट बनाने के लिए कहा था कि कमर्शियल एडवर्टाइजिंग से रेलवे को कितनी कमाई होसकती है. इस पर काम करने के बाद RITES ने रेलवे को कमर्शिलय एडवरटाइजिंग पर फोकसकरने के लिए कहा. RITES की रिपोर्ट में कहा गया कि इससे रेलवे को सालाना सैकड़ोंकरोड़ का प्रॉफिट हो सकता है.RITES की रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र था कि ट्रेनों के नाम के आगे कंपनी का नामजोड़ा जाए. जैसे कि पेप्सी राजधानी, कोका कोला शताब्दी, कुछ इसी तरह के दूसरे नाम.रेलवे के स्टेशन, पुलों और दूसरी जगहों के भी एडवर्टाइजिंग की सलाह दी गई थी.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है --------------------------------------------------------------------------------आपके न्यू इयर गिफ्ट की मुनादी कर दी है रेलवे ने, पता चला?अब रेलवे स्टेशन पर बारात से लेकर बर्थडे केक तक नज़र आएंगे