The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • railway news pantry car manager kashi express chain pulling to sell food

ट्रेन की पेंट्री का मैनेजर रोज करा रहा था चेन पुलिंग, वजह जान पुलिस ने माथा पीट लिया

मैनेजर सूरज सिंह अपने सुपुत्र राजकुमार से चेन पुलिंग करा कर ट्रेन लेट करा रहे थे.

Advertisement
pic
18 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023, 11:38 PM IST)
pantry car manager did chain pulling
जांच में पैंट्री कार का मैनेजर चेन पुलिंग करवाते हुए पकड़ा गया. (सांकेतिक तस्वीरें: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ट्रेन लेट है यार. अभी तक स्टेशन पर ट्रेन नहीं आई है. शायद किसी ने चेन पुलिंग कर दी होगी. क्यों चेन पुलिंग की होगी? नहीं पता. क्योंकि भारत में चेन पुलिंग के अलग-अलग कारण होते हैं. किसी का घर स्टेशन से दूर हो तो घर के पास उतरने के लिए चेन खींच ली जाती है. किसी का साथी ट्रेन में चढ़ ना पाए तो उसको चढ़ाने के लिए. किसी का सामान गिर जाए तो उसको उठाने के लिए. तो कभी कोई सेल्फी लेने के लिए.

चेन पुलिंग के ये सभी तरीके गैरकानूनी हैं. लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको पढ़कर आपको भी लगेगा, 'अरी मोरी मैया जे का देख लओ.' हुआ ये कि ट्रेन की पैंट्रीकार के मैनेजर ने ही चेन पुल करवा दी. वजह? उसे रेलवे का खाना ज्यादा बिकवाना था.

मामला 15 अप्रैल का है. आजतक से जुड़े रविश कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल मंडल के खंडवा-इटारसी रेल सेक्शन से गुजरने वाली काशी एक्सप्रेस अक्सर देरी से इटारसी पहुंच रही थी. चेन पुलिंग होने की भी अफवाहें उड़ रही थीं. शिकायतों पर रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) ने जांच की तो पैंट्री कार के मैनेजर का बेटा चेन पुलिंग करते हुए पकड़ा गया. अब RPF ने उस पर रेल अधिनियम की धारा 141, 145 के तहत मामला दर्ज किया है.

क्यों करता था चेन पुलिंग?

रेलवे की ओर से जारी बयान में बताया गया कि काशी एक्सप्रेस में काफी समय से चेन पुलिंग और प्रेशर ड्रॉप के मामले आ रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक खंडवा-बानापुरा के बीच ट्रेन में चार बार चैन पुलिंग और प्रेशर ड्रॉप हुआ. लेकिन ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले प्रेशर आ जाने के कारण ट्रेन चल देती थी. इसी मामले की जांच करने के लिए RPF ने काशी एक्सप्रेस के लिए एक टीम नियुक्त की. टीम ने जब देखा टिमरनी-बानापुरा के बीच ट्रेन का प्रेशर कम हुआ है तो उन्होंने जांच शुरू की. उसी दौरान पता चला पैंट्रीकार के मैनेजर सूरज सिंह के सुपुत्र राजकुमार सिंह एसीपी हैंडल को खींच रहे हैं.

पकड़े जाने के बाद राजकुमार सिंह से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया. उसका जवाब था कि चेन पुलिंग ट्रेन को लेट करने के लिए की जाती है ताकि ट्रेन निर्धारित समय से पहले इटारसी स्टेशन पर ना पहुंचे, क्योंकि अगर ट्रेन निर्धारित समय से पहले इटारसी स्टेशन पहुंचती है तो उसके खाने की बिक्री कम हो जाती है. राजकुमार सिंह ने बताया कि कि 11 अप्रैल को भी उसने इसी ट्रेन की चैन पुलिंग की थी.

वीडियो: ट्रेन के पीछे X क्यों बनाया जाता है, जानकर दिमाग झन्ना जाएगा

Advertisement

Advertisement

()