The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Railway Minister Ashwini Vaishnaw tweet new train coach image viral shimla toy train update

देश को जल्दी ही ये जाबड़ ट्रेन मिलेगी, कोच की तस्वीर वायरल होते ही लोग नाम बताने लगे

कोच की फ़ोटो देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की आत्मा खुश हो गई.

Advertisement
Railway Minister Ashwini Vaishnav asks to guess train
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 मई को एक ट्रेन के कोच के इंटीरियर की फ़ोटो शेयर की. (फोटो/रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव)
pic
मनीषा शर्मा
31 मई 2023 (अपडेटेड: 31 मई 2023, 10:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को किसी ट्रेन के बारे में कोई अपडेट देनी हो तो वो पहले अपने ट्विटर के फॉलोअर्स को देते हैं. कभी किसी ट्रेन की फ़ोटो शेयर करके तो कभी कोई वीडियो शेयर करके. बुधवार, 31 मई को उन्होंने एक ट्रेन के कोच के इंटीरियर की फ़ोटो शेयर की और फॉलोअर्स से पूछा कि ये कौनसी ट्रेन है बताइए. ट्वीट में मंत्री ने लिखा,

Image embed
Image embed

फ़ोटो में दिख रहे ट्रेन के डिब्बों में गलियारे के दोनों ओर सिंगल-सिंगल स्लाउचिंग सीटें हैं. बड़ी खिड़कियां हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि कोच कालका-शिमला रूट के लिए बनाई गई नई टॉय ट्रेनों के हैं. गौरव अग्निहोत्री नाम के यूजर ने कहा,

Image embed

Image embed

ट्रेन का कोच देखकर त्यागी जी की आत्मा खुश हो गई. उन्होंने कहा,

Image embed

Image embed

काम की बात पूछते हुए Appledore नाम के ट्विटर अकाउंट से पूछा गया,

Image embed

Image embed

अमित कर्ण नाम के यूजर ने लिखा,

Image embed

Image embed

शिकायत करते हुए मुकेश जिंदल ने कहा, 

Image embed

Image embed

कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) ने कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक के लिए कुछ नए कोच तैयार किए हैं. इन डिब्बों में कांच की छतें और बड़ी खिड़कियों वाले चार विस्टाडोम नैरो गेज लगाए गए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन डिब्बों के निर्माण के कुछ दिनों बाद रेल मंत्री ने ये ट्वीट किया है. इसीलिए अंदाजा यही लगाया गया कि ये कालका-शिमला एक्सप्रेस के नए डिब्बे हो सकते हैं.

बीती 29 मई को RCF के जनरल मैनेजर आशीष अग्रवाल ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि इन कोचों को सेवा में लाने से पहले कालका-शिमला रूट पर ट्रायल रन होगा. ट्रेन में एक एसी एग्जीक्यूटिव कार (12 सीट), एक एसी चेयर कार (24 सीट), एक नॉन-एसी चेयर कार (30 सीट) और एक पावर-कम-लगेज और गार्ड कार शामिल होगी. उन्होंने बताया था कि डिब्बों को ट्रायल रन के लिए कालका रेलवे को सौंप दिया गया है. वहां से हरी झंडी दिखाने की तारीख रेलवे बोर्ड द्वारा तय की जाएगी.

नोट: जैक एंड जिल वेंट अप दी हिल

जैक एंड जिल बच्चों की एक कविता है. इस कविता में जैक पिता है और जिल माता. दोनों अपने बच्चों के लिए पानी लेने जाते हैं. पहाड़ी पर. लेकिन रास्ते में जैक का पैर फिसल जाता है और वो नीचे गिर जाता है. उसका क्राउन भी उसके साथ गिर जाता है. जैक को खुश करने के लिए जिल भी उसके पीछे-पीछे नीचे गिर जाती है. जानबूझकर. काफ़ी बार ऐसा होता है.

वीडियो: विकास दिव्यकीर्ति के साथ सौरभ द्विवेदी, अमेरिका के ट्रेन म्यूजियम में घूमे तो ये बेशकीमती चीज़ मिल गई!

Advertisement

Advertisement

()