The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rahul gandhi team assaulted india today journalist rohit shrama in america Sam pitroda gave clarification

राहुल गांधी की टीम पर अमेरिका में पत्रकार से मारपीट के आरोप, फोन छीनकर वीडियो डिलीट किए!

Sam Pitroda का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है.

Advertisement
rahul gandhi team assaulted india today journalist rohit shrama in america Sam pitroda gave clarification
इंडिया टुडे के पत्रकार रोहित शर्मा ने राहुल गांधी की टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. (तस्वीर- फेसबुक/राहुल गांधी)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
14 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2024, 09:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे के दौरान पत्रकार से मारपीट की गई है. पत्रकार ने आरोप लगाए कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बारे में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा से सवाल किए थे. जिसके बाद राहुल गांधी की टीम ने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा. जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो मारपीट की गई और उनका फोन छीन लिया गया. फोन से सारे फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए. मामले में अब सैम पित्रोदा की सफाई आई है.

इंडिया टुडे के संवाददाता रोहित शर्मा ने बताया कि 7 सितंबर को राहुल गांधी की यात्रा को कवर कर रहे थे. जहां उन्होंने दौरे के बारे में अधिक जानने के लिए सैम पित्रोदा से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि वो पहले भी सैम का इंटरव्यू ले चुके हैं. सैम ने राहुल गांधी की यात्रा के बारे में बताने के लिए शाम 7.30 बजे का टाइम दिया. रोहित ने कहा कि समय के हिसाब से कार्लटन होटल पहुंचे. जहां 30 लोग पहले से मौजूद थे. वहां सैम के साथ इंटरव्यू शुरू हुआ.

रोहित शर्मा बताते कि सैम ने चार सवालों का अच्छे से जवाब दिया. लेकिन फिर आखिरी सवाल उनसे पूछा कि 'क्या राहुल गांधी USA सांसदों से बांग्लादेश में मारे जा रहे हिंदुओं के बारे में चर्चा करेंगे?' इस पर सैम ने जवाब दिया कि ये राहुल गांधी और सांसदों पर निर्भर करता है कि वो किस मुद्दे पर बात करेंगे. 

रोहित कहते हैं कि 

Image embed

रोहित शर्मा ने आगे बताया कि उसके बाद भी सैम से इंटरव्यू करना चाहा लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आया.

पीएम मोदी ने भी उठाए सवाल

इस मामले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर की जनसभा में राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 

Image embed

ये भी पढ़ें- तीन खानदानों और नौजवानों के बीच है ये चुनाव... जम्मू-कश्मीर में PM मोदी ने किसे सबसे ज्यादा सुनाया?

पत्रकार से मारपीट पर सैम की सफाई

सैम पित्रोदा ने इंडिया टुडे टीवी से बातचीत की. उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है. उस दिन रोहित के साथ अच्छी बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ है तो इसकी जांच की जाएगी. जो भी दोषी होगा उस कार्रवाई होगी. हालांकि सैम ने कहा कि रोहित को पहले उनसे बात करनी चाहिए थी.

वीडियो: सैम पित्रोदा के नस्लभेदी बयान पर भयंकर बवाल, PM मोदी भड़क कर क्या बोले?

Advertisement

Advertisement

()