The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rahul gandhi teaching karate techniques bharat jodo yatra

कराटे और तलबारबाजी जानते हैं राहुल गांधी, बच्चे को सही टेक्निक सिखा दी

राहुल गांधी का वीडियो वायरल हो गया है.

Advertisement
congress leader rahul gandhi martial arts video
बच्चे को कराटे टेक्निक सिखाते राहुल गांधी. (फोटो- ट्विटर)
pic
ज्योति जोशी
3 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2022, 04:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के राजनीतिक सफर से तो सब वाकिफ हैं. लेकिन उनसे जुड़ी कई ऐसी बातें भी हैं, जिनके बारे में शायद आप ना जानते हों. जैसे कि राहुल गांधी के पास जापानी मार्शल आर्ट ऐकोडो में ब्लैक बेल्ट है और वो तलवारबाजी भी जानते हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक बच्चे को मार्शल आर्ट की तकनीक सिखाते दिख रहे हैं. ये वीडियो भारत जोड़ो यात्रा का है.

कांग्रेस ने वीडियो शेयर किया और साथ ही BJP पर तंज भी कसा. कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा,

Image embed
Image embed

वीडियो में राहुल गांधी बच्चे से हाथ पर घूसा मारने को कहते हैं. फिर कुछ देर बाद वो उसकी तकनीक में सुधार करते हैं. राहुल गांधी के कोच, सेंसी पारिटोस कार ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने साल 2009 में राहुल गांधी के साथ इसकी प्रैक्टिस शुरू की थी. कार बताते हैं कि राहुल तलवारबाजी और ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु भी जानते हैं.

इन दिनों राहुल गांधी के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक फोटो में वो मां सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते दिखे. तो कहीं वो यात्रियों को गले लगाते नजर आए. पदयात्रियों के साथ एक बातचीत में उन्होंने बताया था कि खाली समय में उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है. एक और वीडियो में राहुल गांधी तेलंगाना का लोक नृत्य ढीमसा करते दिखे.

Image embed

इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दो नवंबर को हैदराबाद पहुंची, जहां बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट उनके साथ शामिल हुईं और करीब साढ़े दस किमी पैदल चलीं. इससे पहले एक नवंबर को राहुल गांधी ने हैदराबाद के चारमीनार में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. दलित छात्र रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं. 

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है. यात्रा कश्मीर के श्रीनगर शहर में खत्म होगी.

देखें वीडियो- भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी अचानक दौड़ने क्यों लगे, वीडियो वायरल हुआ

Advertisement

Advertisement

()