The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rahul Gandhi T Shirt thermal and pocket warmer become discussion on social media

राहुल को ठंडी क्यों नहीं लगती, अब तो पता लगा ही लिया गया!

'विकास वाजपेयी कालाआम' ने पता लगाया है!

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 01:59 PM IST)
Rahul Gandhi
वायरल तस्वीर के स्क्रीनशॉट. (सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल के साल बदल जाते हैं लेकिन हमारे देश के मुद्दे वही रहते हैं. जैसे, राहुल गांधी को ठंडी क्यों नहीं लगती. देश के कुछ बुद्धिजीवी, कुछ जिज्ञासू और कुछ खलिहर लोग इसी बात पर काफी परेशान हैं. पिछले साल के अंत में भी यही देश का सबसे बड़ा मुद्दा था. नए साल पर भी इसी मुद्दे पर रीसर्च, इनोवेशन, बहस, विचार-विमर्श जारी है. खैर, देश के होनहार लोगों ने अब ठान लिया है कि राहुल गांधी खुद पता लगा पाएं या नहीं लोग जरूर पता लगा लेंगे कि आखिर इस आदमी को ठंडी क्यों नहीं लगती. इन्फैक्ट! 'पता लगा भी लिया है.'

थर्मल नहीं, ये है राज़!

तो ज्यादा दिल थाम के बैठने की जरूरत नहीं है. सब पता चल गया है. और इस शोध के सूत्रधार हैं 'विकास वाजपेयी कालाआम'. विकास जी ने अपना ये शोधपत्र फेसबुक यूनिवर्सिटी पर पब्लिश किया है. विकास ने बताया है- राहुल गांधी जो बार-बार जेब में हाथ डालते हैं, वहीं सारा खेल हो जाता है. राहुल गांधी की जेब में क्या-क्या है ये बात या तो खुद राहुल गांधी जानते हैं या फिर 'विकास वाजपेयी कालाआम'. लेकिन शोधपत्र पब्लिश करके उन्होंने अब ये जानकारी सार्वजनिक कर दी है.

पॉकेट हैंड वॉर्मर (कैप्सूल). ये है राहुल गांधी की गर्मी का राज़. विकास जी कह रहे हैं इसी वजह से राहुल गांधी सिर्फ टी-शर्ट में घूम रहे हैं. क्योंकि गर्मी तो वो हैंड वॉर्मर से ले लेते हैं. इस शोध में एक और अहम हिस्सा है. वो ये कि राहुल के पास ये डिवाइस आई कैसे. वैसे तो राहुल सांसद हैं. कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं. कहीं से कुछ भी मंगा सकते हैं. लेकिन 'कालाआम' जी ने असली जरिया पता लगा लिया है. उनके मुताबिक राहुल गांधी की एक चाइनीज़ दोस्त जो नेपाल में रहती हैं, उसी ने ये डिवाइस भेजी है.

'कालाआम' ने बताया कि ये डिवाइस भारत में भी उपलब्ध है. तो हमने चेक किया. ऑनलाइन ये डिवाइस मिल रही है. इसके डिस्क्रिप्शन के मुताबिक इससे आप हाथ भी गर्म कर सकते हैं और इसे यूएसबी पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

तो थर्मल का क्या हुआ?

इससे पहले एक और शोधपत्र ट्विटर यूनिवर्सिटी पर भी पब्लिश हुआ था. राहुल गांधी के विरोधियों और बीजेपी के कई नेताओं ने बाकायदा फोटो शेयर करते हुए बताया कि राहुल गांधी तो टी-शर्ट के अंदर थर्मल पहनते हैं. इसलिए उनको ठंडी नहीं लगती.

जैसे बीजेपी के मजिंदर सिंह सिरसा ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि राहुल गांधी ने अंदर थर्मल पहना है और गले तक बटन बंद किए हैं. इसलिए उनको ठंड नहीं लगती. और अब तो वो ऐक्सपोज़ हो गए हैं.

खुद को पॉलिटिकल एनालिस्ट बताने वाले हिमांशु जैन ने भी एक-एक डीटेल खंगाली. उन्होंने चार प्वाइंट में पूरी पोल खोलने का दावा भी कर दिया. उन्होंने बताया कि रिंकल हैं टी-शर्ट पर मतलब इन्होंने अंदर कुछ पहना तो है. और साथ में ये भी बता दिया कि- देखो, राहुल बोले ना बोले, ठंडी तो लग रही है उनको.

लेकिन The Tuk Tuk ने इसका भी तोड़ ढूंढ लिया है. और वो भी इस बात को सिद्ध करके ही मानेंगे कि राहुल गांधी टी-शर्ट के अंदर कुछ नहीं पहनते हैं.

उन्होंने दिल्ली के लालकिला वाली राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की. जिसमें उन्होंने दिखाया है कि राहुल ने जब हाथ उठाए तो अंदर वॉर्मर तो था ही नहीं

राहुल गांधी के लिए स्टेज पर प्रियंका गांधी ने जो कहा वो वायरल हो रहा

Advertisement

Advertisement

()