'तिरंगे पर हमला हो रहा, BJP-RSS देश बांटना चाहते हैं' राहुल ने शुरू की 'भारत जोड़ो' यात्रा
राहुल गांधी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और विविधता की पहचान है और सबको अपना धर्म मानने का अधिकार देता है.

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपनी महत्वाकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत कर दी है. इसके तहत कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. इसकी अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लाखों भारतीय ये चाहते हैं कि देश को जोड़ने की जरूरत है. कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
राहुल गांधी ने आगे कहा,
उन्होंने कहा,
राजीव गांधी को श्रद्धांजलिइस यात्रा में शामिल होने से पहले राहुल गांधी ने चेन्नई के पास स्थित श्रीपेरंबदूर में श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां साल 1991 में उनके पिता राजीव गांधी की हत्या की गई थी. राहुल गांधी ने कहा,
राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है और विपक्ष का एक भी नेता बीजेपी से डरता नहीं है.
कन्याकुमारी से शुरू होकर यह यात्रा जम्मू-कश्मीर तक पहुंचेगी. अगले 150 दिनों में यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी. इस दौरान करीब 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. जिन प्रमुख जगहों से यह यात्रा गुजरेगी उनमें कन्याकुमारी के बाद तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, निलम्बूर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव जामोद, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू और आखिरी पड़ाव श्रीनगर हैं.
वीडियो: कर्तव्य पथ का ड्रोन वीडियो आया सामने

.webp?width=60)

