The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rahul Gandhi recalls meeting with 100 kg rss leader in kedarnath

'केदारनाथ में 100 किलो के RSS नेता से मिला था, उनका नौकर'... राहुल गांधी ने क्या किस्सा सुनाया?

किस्सा सुनाने से पहले राहुल ने कहा भी, 'ये बात शायद नहीं बोलनी चाहिए, थोड़ी कंट्रोवर्शियल हो जाएगी.'

Advertisement
Rahul Gandhi recounted meeting with an RSS leader in Kedarnath
महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी और साल 2015 में उनकी केदारनाथ यात्रा की तस्वीर (फोटो: ट्विटर/ @INCIndia)
pic
सुरभि गुप्ता
11 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 11 नवंबर 2022, 07:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) महाराष्ट्र पहुंच गई है. यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी गुरुवार, 10 नवंबर को नांदेड़ में थे. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 'RSS के 100 किलो के नेता का' जिक्र किया. बयान वायरल होने के बाद से चर्चा में है.

कौन था 100 किलो का RSS नेता?

पता नहीं. राहुल गांधी ने सिर्फ किस्सा सुनाया. RSS नेता का नाम नहीं बताया. कहा कि 2015 की केदारनाथ यात्रा के दौरान वो इस RSS नेता से मिले थे, जिसका वजन ‘100 किलो’ था. ये किस्सा सुनाने से पहले राहुल ने पहले लोगों से पूछा कि उन्हें ये बात बोलनी चाहिए या नहीं. उन्होंने कहा कि ये बात थोड़ी विवादास्पद हो जाएगी. फिर उन्होंने वो बात बता ही दी. बोले, 

Image embed

राहुल ने ‘RSS नेता’ के वजन पर जोर देते हुए बताया कि वो हेलिकॉप्टर से केदारनाथ आए थे और उन्होंने शिवजी से सेहत मांगी थी. अगर वो नेता खुद केदारनाथ पैदल आ जाते तो सेहत मिल जाती. आगे राहुल ने कहा,

Image embed
Image embed

राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने पहले ही मन बना लिया था कि वे केदारनाथ पैदल जाएंगे. उन्होंने कहा,

Image embed

राहुल गांधी के मुताबिक उन्होंने शिव से कुछ नहीं मांगा. बोले, ‘मैं गया, मैंने हाथ जोड़ा. शिवजी का धन्यवाद किया कि आपने मुझे रास्ता दिखाया है. ये फर्क है RSS में और कांग्रेस पार्टी में, ये फर्क है गांधी जी में और सावरकर जी में. हम कहते नहीं हैं. हम कर देते हैं.’

वीडियो: राहुल गांधी बोलते हुए बार-बार अपना माइक क्यों बंद करने लगे

Advertisement

Advertisement

()