The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rahul Gandhi PA including 4 congress workers arrested in his office vandalism case

राहुल के वायनाड ऑफिस में गांधी जी की फोटो तोड़ी थी, पुलिस ने कांग्रेस वालों को ही धर लिया

पुलिस ने राहुल गांधी के स्टाफ के लोगों समेत कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. कांग्रेस ने लगाए थे SFI पर तोड़फोड़ के आरोप.

Advertisement
pic
19 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2022, 08:07 PM IST)
Rahul Gandhi Wayanad Office SFI Congress
Rahul Gandhi के Wayanad स्थित ऑफिस में तोड़फोड़ हुई थी. (फोटो: सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केरल के वायनाड में राहुल गांधी के ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 19 अगस्त को कांग्रेस के ही चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. आरोप हैं कि चारों ने राहुल गांधी के ऑफिस में महात्मा गांधी की फोटो के साथ तोड़फोड़ की. गिरफ्तार किए गए चार लोगों में राहुल गांधी के स्टाफ के लोग भी शामिल हैं. कांग्रेस सांसद के दफ्तर में ये तोड़फोड़ बीती 24 जून को हुई थी. इस मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाए थे कि लेफ्ट स्टूडेंट विंग SFI के सदस्यों ने तोड़फोड़ की.

कांग्रेस ने कहा था कि महात्मा गांधी की फोटो SFI के सदस्यों ने ही तोड़ी थी. इंडियन यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर ये आरोप लगाए थे कि SFI के छात्र दीवार फांदकर दफ्तर में घुसे और उन्होंने तोड़फोड़ की. आरोप लगे थे कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 24 जून को मार्च निकाला और केरल के वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ की. 

दरअसल, इको-सेंसिटिव ज़ोन (ESZ) पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कथित रूप से हस्तक्षेप नहीं करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था. विरोध के बाद, कांग्रेस ने कहा कि झड़प में उनके कार्यालय के कर्मचारी भी घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि विरोध मार्च में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लगभग 100 कार्यकर्ता शामिल थे और वो राहुल गांधी के कार्यालय में घुस गए.

Rahul Gandhi के दफ्तर में अतिरिक्त सुरक्षा

इस मामले में वायनाड पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. और राहुल गांधी के दफ्तर में अधिक पुलिस बल तैनात किया गया था. इस मामले में केरल के सीएम पिनराइ विजयन ने भी प्रतिक्रिया थी. उन्होंने कहा था कि वो राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले की कड़ी निंदा करते हैं. विजयन ने कहा था कि केरल एक ऐसी भूमि है, जो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध को प्रोत्साहित करती है. लेकिन ये सब उसके खिलाफ था. विजयन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही थी.

विजयन ने केरल पुलिस के ADGP से इस मामले की जांच करने को कहा था. जांच के बाद आज पुलिस ने ये कहते हुए 4 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया कि राहुल गांधी के दफ्तर में तोड़फोड़ के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता ही शामिल हैं.

वीडियो: कांग्रेस के प्रोटेस्ट में काले कपड़ों पर PM मोदी ने राहुल गांधी को बिना नाम लिया बहुत कुछ कह दिया!

Advertisement

Advertisement

()