The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rahul gandhi nepal video adhir ranjan chowdhury says pm narendra modi plane have swimming pool

'PM मोदी के प्लेन में स्वीमिंग पूल, नहाते हुए विदेश जाते हैं', अधीर रंजन चौधरी ने किया बड़ा दावा

राहुल गांधी के नेपाल टूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. उस पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

Advertisement
pic
11 मई 2022 (अपडेटेड: 12 मई 2022, 04:30 PM IST)
अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
Quick AI Highlights
Click here to view more

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेपाल टूर (Nepal Tour) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. उस पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा है. अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा है कि BJP वाले राहुल गांधी पर निशाना साधते हैं, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने तो अपने नए प्लेन में स्विमिंग पूल की व्यवस्था की है, जिसमें नहाते हुए वे विदेश जाते हैं.

'13,000 करोड़ रुपए के दो विमान खरीदे हैं'

दरअसल हुआ ये, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हुआ. जो नेपाल टूर का था. राहुल गांधी यहां अपनी दोस्त सुमनिमा उदास की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. राहुल शादी कार्यक्रम में काठमांडू के एक पब में थे. वीडियो में राहुल एक दम कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके साथ एक महिला दोस्त भी है. बस इसे लेकर ही बीजेपी ने उनपर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. 

आजतक की खबर के मुताबिक इन सवालों का जवाब देते हुए ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13000 करोड़ रुपए के दो विमान खरीदे हैं, जिसमें स्विमिंग पूल है और मोदी उसी में नहाते-नहाते विदेश जाते हैं और वहां भाषण देकर वापस आ जाते हैं.'

इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी का पक्ष रखते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल गए थे. इसके लिए उन्होंने पैसे भी खर्च किए हैं. अधीर रंजन बोले,

'नेपाल कोई दूसरा देश नहीं है जहां जाने पर पाबंदी हो, बल्कि वो पड़ोसी देश है. बीजेपी ने जिस तरह राहुल गांधी पर हमला किया है, वो दिखाता है कि बीजेपी उनसे डरती है.'

अधीर रंजन चौधरी ने ये बातें बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं. आजतक के मुताबिक इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के पास राहुल गांधी के सवालों का कोई जवाब नहीं है, इसलिए ही आज तक प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया.

वीडियो- वीडियो- लखीमपुर खीरी हिंसा: अजय मिश्रा के इस विवादित बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या कहा ?

Advertisement

Advertisement

()