राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी
'राहुल गांधी रैली में आए तो बम से उड़ा दिया जाएगा.'
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
राहुल गांधी अक्सर खबरों में रहते है. रहे भी क्यों न. कॉन्ग्रेस उपाध्यक्ष जो ठहरे. आजकल फिर खबरों में हैं. पर इस बार खुद की वजह से नहीं किसी और की वजह से. राहुल गांधी को किसी ने जान से मारने की धमकी दे डाली. पार्टी में हड़कंप मच गया. आला-अधिकारी चौकन्ने हो गए है. मामले की सीरियसनेस देखते हुए. एक्स्ट्रा सुरक्षा की मांग की गई है. इसी सिलसिले में कॉन्ग्रेस के कुछ सीनियर नेता गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलने जा रहे है.
खबर आई है कि 4 मई को कॉन्ग्रेस के पुड्डुचेरी दफ्तर में एक चिट्ठी आई है. तमिल भाषा में. जिसमे राहुल गांधी को जान से मारने की बात कही गई है. चिट्ठी में लिखा गया है कि राहुल गांधी को रैली के दौरान बम से उड़ा दिया जाएगा.
दरअसल राहुल गांधी जाने वाले थे काराइकल दौरे में. काराइकल पुड्डुचेरी में ही पड़ता है. मंगलवार को वहां एक पब्लिक मीटिंग करने का प्लान था उनका. उसके पहले ही ये बवाल कट गया. सबसे पहले चिट्ठी मिली थी वी. नारायणस्वामी को. वी नारायणस्वामी यूपीए सरकार में मिनिस्टर रह चुके है.
खतरे की आशंका देखते हुए एडिशनल सिक्योरिटी की मांग की गई है. कॉन्ग्रेस के राजीव शुक्ला, मोतीलाल वोरा और आनंद शर्मा इस बात को लेकर गृहमंत्री के पास भी गए है. बता दें कि राहुल गांधी को आलरेडी एसपीजी कवर सिक्योरिटी दी गई है. बहुत तगड़ी सिक्योरिटी होती है भाई ये. मतलब परिंदा भी पर मारने से पहले दस बार सोचे. राहुल गांधी के अलावा फिलहाल देश में 5 लोग और है जो इस सुरक्षा घेरे में रहते है. नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, सोनिया गांधी, और प्रियंका गांधी.

