'अग्निवीर की फैमिली को बीमा मिला, मुआवजा नहीं... ' शहीद के पिता का वीडियो डाल राहुल ने अब क्या कहा?
23 साल के Agniveer Ajay Kumar की इस साल 18 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में LoC के पास एक लैंडमाइन ब्लास्ट में मौत हो गई थी. उनके परिवार को मिली आर्थिक मदद को लेकर Rahul Gandhi लगातार सवाल उठा रहे हैं.

अग्निपथ योजना को लेकर राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. उन्होंने फिर से पंजाब के शहीद अग्निवीर अजय कुमार का मुद्दा उठाया और दावा किया कि परिवार को सरकार की तरफ से मुआवजा नहीं मिला है (Rahul Gandhi Agniveer Compensation). हाल ही में सेना ने जानकारी दी थी कि परिवार को एक करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. अब राहुल गांधी ने दावा किया है कि वो इंश्योरेंस का पैसा है, मुआवजा नहीं.
23 साल के अजय कुमार की इस साल 18 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में LoC के पास एक लैंडमाइन ब्लास्ट में मौत हो गई थी. साल 2022 में नई अग्निपथ योजना के तहत उनकी सेना में भर्ती हुई थी. उनके परिवार को मिली आर्थिक मदद को लेकर राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं.
5 जुलाई को राहुल गांधी ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा,
आगे लिखा,
वीडियो में दावा किया गया है कि अजय कुमार के परिवार को अब तक ICICI लोम्बार्ड इंश्योरेंस से 50 लाख रुपये और आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड से 48 लाख रुपये मिले हैं. वीडियो में एक शख्स जो अजय के पिता बताए जा रहे हैं, कह रहे हैं,
राहुल गांधी बोले,
सेना की तरफ से क्या कहा गया?सेना ने बयान में लिखा,
सेना ने बयान में आगे लिखा,
जून 2022 में केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती प्रक्रिया के नियमों में बदलाव कर दिया था. इसे 'अग्निपथ योजना' कहा गया और भर्ती होने वाले रंगरुटों को 'अग्निवीर'. विवादों में रही इसी प्रक्रिया के तहत ही अब भारतीय सेना में भर्ती हो रही है. इसमें साढ़े 17 से 21 साल की उम्र के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान है. चार साल बाद इनमें से सिर्फ 25 फीसदी को स्थायी नौकरी मिलेगी. बाकी 75 फीसदी अग्निवीर समाज में वापस लौट जाएंगे. इसलिए इस योजना की शुरू से काफी आलोचना होती रही है.
वीडियो: पिता ने अग्निवीर बेटे की शहादत के बाद मिले पैसों पर क्या बताया?

.webp?width=60)

