गुजरात में कांग्रेस ने ये 8 वादे कर दिए, लोग बोले- पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तो करवा दो
₹500 में सिलेंडर, 10 लाख नौकरियां, 300 यूनिट फ़्री बिजली और पुरानी पेंशन योजना.

राहुल गांधी ने गुजरात (Gujrat Elections 2022) के लिए कांग्रेस के नए वादों की लिस्ट जारी की है. आठ वादों का पोस्टर ट्वीट करते हुए राहुल (Rahul Gandhi) ने कहा कि उनकी पार्टी गुजरात के लोगों को भाजपा की डबल इंजन के 'धोखे' से बचाएगी.
ये आधिकारिक मेनिफ़ेस्टो नहीं है. लेकिन संभवतः मेनिफ़ेस्टो में इन सभी वादों को शामिल कर लिए जाएं. हालांकि अभी तो बस ये ‘ऑनलाइन वादे’ हैं. और, कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने इन नए वादों के लिए हैशटैग निकाला है - #CongressNa8Vachan.
क्या-क्या वादे कर दिए?# 'गृहिणीयों के लिए' नाम से एक सब हेडिंग है, जिसके नीचे लिखा है -
- घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये में
- 300 यूनिट बिजली मुफ़्त
- सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना
गोया सिलेंडर, बिजली और पेंशन केवल गृहिणीयों के काम आते हैं.
# केजी से पीजी तक लड़कियों के लिए मुफ़्त शिक्षा और 3000 नए सरकारी अंग्रेज़ी मीडियम के स्कूल खोले जाएंगे.
# युवाओं के लिए 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा कर दिया है. ये भी कहा कि कॉन्ट्रेक्ट प्रथा ख़त्म कर, पक्की नौकरी वाला सिस्टम ला देंगे. 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी देने की बात कह दी.
# कोरोना से पीड़ित परिवार के लिए भी मुआवज़ा राशि तय की है. स्वास्थ्य वाले सेक्शन में 10 लाख तक के मुफ़्त इलाज का वादा किया है. मुफ़्त दवाओं और निशुल्क किडनी, लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट का भी वादा है.
# किसानों के लिए कह रहे हैं कि 3 लाख रुपये तक का कर्ज़ माफ़ कर देंगे. बिजली बिल माफ़ कर देंगे.
# गुजरात सुरक्षित हो, इसके लिए ड्रग माफ़िया पर सख़्त कार्रवाई करने का दावा किए गए हैं.
# सामाजिक न्याय के लिए के लिए भी योजनाएं लिखी गई हैं.
अब ये तो वादे हैं. और इन वादों पर प्रतिक्रियाएं भी आएंगी ही. राहुल गांधी के ही ट्वीट के नीचे कई लोगों ने लिखना शुरू कर दिया है. 'जहां सरकार है, वहां क्या कर रहे हैं' सरीख़ी बातें चल रही हैं. कुछ लोग एक सामान्य गूगल सर्च कर के छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सिलेंडर की क़ीमत बता दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ में ₹1100 के ऊपर और राजस्थान में ₹1050 से ऊपर.
वहीं, 5 नवंबर को भाजपा ने अपना मेनिफ़ेस्टो बनाने के लिए एक कैम्पेन ही शुरू कर दिया है. 'अग्रेसर गुजरात' नाम से. 11 दिनों तक चलेगा कैम्पेन. मेनिफेस्टो कब आएगा इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.
नेता नगरी: गुजरात चुनाव पर मोरबी हादसे का कितना असर पड़ेगा?

.webp?width=60)

