The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rahul gandhi alleges biggest stock market scam pm modi amit shah jpc

"सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट घोटाला"- राहुल गांधी ने PM मोदी और शाह का नाम ले जांच की मांग कर दी

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पास अपने आंतरिक सर्वे थे कि BJP की 220 सीटें आने वाली हैं. इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने भी अपने सर्वे में बताया था कि BJP की 200 से 220 सीटें आएंगी. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने लगातार लोगों से शेयर मार्केट में निवेश करने को कहा.

Advertisement
pic
6 जून 2024 (पब्लिश्ड: 06:05 PM IST)
rahul gandhi alleges biggest stock market scam pm modi amit shah jpc
Rahul Gandhi ने पूछा कि आखिर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने इनवेस्टमेंट एडवाइज क्यों दी? (फोटो: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP नेताओं और एग्जिट पोल्स कराने वाले पोल्सटर्स पर देश का सबसे बड़ा कथित शेयर मार्केट घोटाला करने के आरोप लगाए हैं. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने इस कथित घोटाले की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति के गठन की मांग की है. राहुल गांधी ने कहा,

"एक क्रोनोलॉजी है. 13 मई को गृह मंत्री ने कहा कि 4 जून से पहले शेयर खरीद लो. फिर 19 मई से लेकर 28 मई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार कहा कि 4 जून को शेयर मार्केट सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है. 1 जून को फर्जी एग्जिट पोल्स जारी किए. 3 जून को जब मार्केट खुला तो सारे रिकॉर्ड टूट गए. 4 जून को शेयर मार्केट धड़ाम हो गया. 30 लाख करोड़ रुपये का नुकसा हुआ."

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पास अपने आंतरिक सर्वे थे कि BJP की 220 सीटें आने वाली हैं. इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने भी अपने सर्वे में बताया था कि BJP की 200 से 220 सीटें आएंगी. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने लगातार लोगों से शेयर मार्केट में निवेश करने को कहा. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने एक ही कॉरपोरेट घराने के स्वामित्व वाले चैनल को इस तरह के इंटरव्यू दिए. इसकी जांच होनी चाहिए. छोटे निवेशकों को 30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें- शेयर मार्केट में सलाह बांटते थे, 20 लाख फॉलोअर्स, अब SEBI ने लगा दिया 12 करोड़ का जुर्माना!

इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने तीन सवाल सामने रखे-

- आखिर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले 5 करोड़ परिवारों को इनवेस्टमेंट करने से जुड़ी सलाह क्यों दी? क्या इनवेस्टमेंट एडवाइज देना उनका काम है?

- दोनों इंटरव्यू एक ही मीडिया हाउस को क्यों दिए गए, जिसका मालिकाना हक एक ही कॉरपोरेट घराने के पास है और जिसके ऊपर स्टॉक मार्केट में धोखाधड़ी करने को लेकर SEBI की जांच चल रही है?

- BJP, गलत एग्जिट पोल कराने वालों और विदेशी निवेशकों के बीच क्या संबंध हैं?

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ चंद लोगों ने एग्जिट पोल्स आने के एक दिन पहले निवेश किया और फिर 5 करोड़ परिवारों की कीमत पर लाखों करोड़ रुपये कमाए. उन्होंने कहा कि स्टॉक मार्केट इतिहास के सबसे बड़े घोटाले की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति का गठन होना चाहिए.   

वीडियो: खर्चा पानी: शेयर मार्केट में भारी गिरावट की वजह क्या है?

Advertisement

Advertisement

()