29 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 29 जुलाई 2016, 12:37 PM IST)
फोटो - thelallantop
Small
Medium
Large
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने वो फूंक दिया है. वो जिसको कहते हैं, चुनावी बिगुल.
राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे थे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात करने. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस वर्कर्स के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मोदी ने देश के लोगों से झूठे वादे किये हैं और लोगों के मुंह से दाल छीन ली है.
इस दौरान बारिश होने लगी. तो मंच पर सभी ने छाता लगा लिया. बस शीला दीक्षित भीगती खड़ी रहीं. सामने वर्कर्स भी भीग रहे थे.
ये-ये बोले राहुल गांधी -
1. मोदी तीन-चार उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं.2. हम महंगाई और किसानों के लिए प्रदर्शन करेंगे. 3. हर-हर मोदी से अरहर मोदी का नारा बन गया है अब.4. हमारे कार्यकर्ताओं के पास अच्छे सुझाव हैं. 5. आम आदमी के मुंह से दाल छीन रहे हैं मोदी.6. हम उत्तर प्रदेश की बात करने आये हैं.7. हम एक साथ लड़ेंगे और यूपी को मंजिल तक पहुचाएंगे.8. मोदी ने गरीबों से झूठे वादे किए.9. देश में कहीं सफाई नहीं हुई.10. नेताओं को 20 से 25 दिन तक ज़मीन पर उतरना पड़ेगा.11. जो लोग ज़मीन पे और जनता के बीच में दिखेंगे, जिनका कुर्ता गीला होगा, उन्हीं को कांग्रेस आगे बढ़ाएगी.12. शीला ने दिल्ली को बदल दिया, दिल्ली में विकास लाई हैं. दिल्ली की जनता आज कांग्रेस को याद करती है. कहती है, पहले काम होता था, अब ड्रामेबाजी होती है. 13. युवा ज़रूरी होता है, लेकिन एक्सपीरियंस भी ज़रूरी होता है इसलिए हमने शीला दीक्षित को यहां बुलाया. 14. कांग्रेस ने अगर अपनी सोच यूपी की जनता को ठीक से बताई, तो कांग्रेस यूपी में सरकार बनाएगी.15. आप अपनी शक्ति को पहचानें युवा कांग्रेस पार्टी झूठे वादे नहीं करती.16. यूपी को पहले नंबर पर ले जाकर दिखाएंगे.17. बुलेट ट्रेन का किराया 15 हजार से कम नहीं होगा और इसमें मोदी जी के सूट-बूट वाले दोस्त ही चलेंगे.18. जब कोई किसान अपनी फसल बेचता है तो मोदी जी उसे 50 रुपए देते हैं पर जब वही किसान दाल खरीदने जाता है तो उसे 200 रुपये देने होते हैं.
वीडियो देखिए -
[facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/ANINEWS.IN/videos/964709040308526/"]