अमेठी की फैक्ट्री की कहानी, जिस पर राहुल ने मोदी को ताना मारा और स्मृति ईरानी भिड़ गईं
कब किसने शिलान्यास किया, कब किसने उद्घाटन किया...
Advertisement

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोपों की झड़ी लगा दी. सांकेतिक तस्वीर. इंडिया टुडे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
तारीख 3 मार्च 2019. आम चुनाव की तारीखों में ऐलान में लगभग हफ्ते भर का वक्त
जगह अमेठी (यूपी). जहां की रियासत के राजा रणंजय सिंह के कहने पर इंदिरा ने बेटे संजय को 1977 में पर्चा भरवाया था. और जिसके बाद अमेठी और गांधी कमोबेश पर्याय हो गए. जो सीट इंदिरा ने छोटी औलाद के डेब्यू के लिए चुनी, वही सोनिया ने भी.
मौजदा सांसद- राहुल गांधी.
इसी अमेठी के कोरवा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के उद्घाटन के बाद हुई रैली में मोदी के भाषण और फिर अगले दिन यानी 4 मार्च को राहुल के ट्वीट के बाद से दोनों पक्ष मुखामुखम में लगे हैं.
सब एक दूसरे को झूठा बता रहे हैं. हमने सोचा, लल्लनटॉप अपने पाठकों के लिए सत्यशोधक बन जाए.
क्या कहा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मार्च को फैक्ट्री का उद्घाटन किया. और एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा,
वीडियोः अमित शाह ने प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति पर वो कहा है जो आप नहीं नहीं मानते होंगे
"यहां जो काम शुरू होने जा रहा है. वो 9 साल पहले होना चाहिए था... साल, 2007 में अमेठी के कोरवा में उन्होंने (राहुल गांधी) ने आर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास किया था. तब बोले थे कि 2010 तक राइफल का उत्पादन शुरू हो जाएगा. लेकिन नहीं हो सका... तब तीन साल तक पिछली सरकार ये भी तय नहीं कर सकी थी कि यहां क्या बनेगा? भवन निर्माण तो 2013 में शुरू हो सका."इस पर राहुल गांधी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेठी रैली में दिए गए भाषण पर राहुल गांधी ने 4 मार्च को सुबह-सुबह एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को झूठा बताया. राहुल ने ट्वीट किया,
'प्रधानमंत्री जी, अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था. पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है. कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला. क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?'
और फिर एंटर हुईं अमेठी लोकसभा की रनरअप और मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद स्मृति ईरानी ने ताबड़तोड़ कई ट्वीट किए,प्रधानमंत्री जी,
अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था। पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है। कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला। क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती? — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 4, 2019
"शिलान्यास नहीं सत्यानाश किया है आपने अमेठी में. झूठ कितने बोले अमेठी से. आज चलें फिर से उसका पर्दाफ़ाश करते हैं. आपको डर इतना है की अमेठी में विकास हो रहा है कि आपने ये देखने की तकलीफ़ नहीं उठायी की कल कोरवा में JV का उद्घाटन हुआ है." आपको डर इतना है की अमेठी में विकास हो रहा है की आपने ये देखने की तकलीफ़ नहीं उठायी की कल कोरवा में JV का उद्घाटन हुआ है। इसके तहत भारत और रूस के बीच समझौता हुआ AK 203 राइफ़ल के निर्माण का@RahulGandhi — Smriti Z Irani (@smritiirani) March 4, 2019स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के दावे की धज्जियां उड़ाने के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार और इंडिया टुडे मैग्जीन का सहारा लिया. अखबार और मैग्जीन की रिपोर्टों के सहारे उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोला. और ट्वीट किया,
अगर कोरवा में 2010 में आपने शिलान्यास किया तो 2007 में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सम्बंध में जो हुआ उसपे प्रकाश डालेंगे? @RahulGandhihttps://t.co/FxdCT1ye3Rhttps://t.co/f6qeWP4tlb — Smriti Z Irani (@smritiirani) March 4, 2019तो दावा, फिर दावा और फिर उसकी काट में दावा. आखिरी से शुरू करते हैं. क्या छपा था उस वक्त अखबार और इंडिया टुडे मैग्जीन में? 2010 में टीओआई ने अपनी रपट में लिखा था कि कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को रक्षा मंत्रालय से 2007 में मंजूरी मिली. इसे अक्टूबर 2010 तक स्थापित करना था. अगस्त 2010 में कैग की एक रिपोर्ट में कहा गया कि जगह के गलत चुनाव और मॉनिटरिंग ठीक न होने से प्रॉजेक्ट का काम धीमा है. फैक्ट्री के लिए 60 एकड़ जमीन की जरूरत थी. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL ने कोरवा में सिर्फ 34 एकड़ जमीन की पेशकश की. अगस्त 2010 तक बाकी जमीन का अधिग्रहण तक नहीं हुआ था. फिर स्मृति ईरानी ने इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट शेयर की. इसके मुताबिक अगस्त 2010 में ही सीएजी ने सरकार से कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की तत्काल समीक्षा करने की जरूरत बताई थी. सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि फैक्ट्री की बिल्डिंग खाली है. यहां हथियारों के उत्पादन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. तो किसका सच कितना वजनी? ये सच है कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का बजट 2007 में अलॉट हुआ. तब पीएम थे मनमोहन सिंह और एमपी थे राहुल गांधी. ये जमीन की बात भी सही है. 2007 में राहुल ने फैक्ट्री का शिलान्यास किया और 2010 में उदघाटन भी. मगर अगले तीन साल तक यहां कुछ खास काम नहीं हुआ. कई स्थानीय पत्रकारों ने कहा कि 2013 से इंसास राइफल बननी शुरू हुई. अगले साल आ गई मोदी सरकार. इसने रूस के साथ बात की. एक-47 सीरीज की बंदूकों का लेटेस्ट वर्जन यानी एक -203 बनाने के लिए. अक्टूबर 2018 में जब रूस के राष्ट्रपति पुतिन इंडिया आए तो प्रोजेक्ट का ऐलान हो गया. तय हुआ कि इंडो-रूस रायफल प्राइवेट लिमिटेड अमेठी के कोरवा की आर्डिनेंस फैक्ट्री में इन रायफलों को बनाएगी. ये एक नया प्रोजेक्ट है. और इसी का उदघाटन प्रधानमंत्री ने किया है. चलते चलते स्मृति ईरानी के एक और ट्वीट का जिक्र एक तस्वीर है इसमें. शिलान्यास का पत्थर दिख रहा है. रायबरेली के तत्कालीन कांग्रेस सांसद, तत्कालीन राव सरकार में पेट्रोलियम मंत्री और गांधी परिवार के खास कैप्टन सतीश शर्मा ने साल 1996 में अपने संसदीय क्षेत्र में एक नेशनल पेट्रोलियम टेक्निकल स्कूल का शिलान्यास किया था. इसका उदघाटन अभी तक नहीं हुआ. क्योंकि कुछ हुआ ही नहीं. वैसे हो बहुत कुछ रहा है. राहुल गांधी पूरे देश में मोदी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. और मोदी के मंत्री राहुल को उनके ही गढ़ में. स्मृति का एक और ट्वीट देखिए,
लगे हाथ आज देश को बता दें की कैसे आपने तो उस संस्थान का भी शिलान्यास किया जिसका आप ही के एक नेता ने लगभग 2 दशक पहले शिलान्यास किया था।@RahulGandhipic.twitter.com/UpmrYU6wbI — Smriti Z Irani (@smritiirani) March 4, 2019इस स्कूल का अमेठी वाली फैक्ट्री से कोई लेना देना नहीं है. ये स्कूल रायबरेली के छतोह में बनाया जाना था. यहां अब तक स्कूल के नाम पर सिर्फ एक छोटी सी दीवार है. इतनी छोटी कि उस पर सिर्फ शिलान्यास का पत्थर ही आ पाए. रायबरेली कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है. पेट्रोलियम स्कूल के लिए 16 बीघा और 10 बिस्वा जमीन का 1984 में किसानों से ली गई थी. इसमें स्कूल आज तक नहीं खुला. सलोन-जायस राजमार्ग के किनारे स्थित इस जमीन पर अब सभी पार्टियों बड़ी- बड़ी रैलियां करती हैं. दोपहर को एक और ट्वीट के जरिए राहुल को घेरा इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने एक बार फिर ट्वीट किया,
फ़ोटो को ध्यान से देखें इसमें आप 2007 के शिलान्यास में उपस्थित हैं लेकिन आज सुबह कह रहे हैं 2010 में किया। अब यह बताएँ 2007 है या 2010? होती है ऐसी ग़लतियाँ राहुल जी - झूठ इतना बोला आपने अमेठी के बारे में कि शिलान्यास कब किया और सत्यानाश कब यह आपको याद नहीं रहता। @RahulGandhi pic.twitter.com/IDZyZ6kS2o
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 4, 2019
वीडियोः अमित शाह ने प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति पर वो कहा है जो आप नहीं नहीं मानते होंगे

