90 के दशक में सबसे कूल लड़का वो होता था जिसका नाम विकी मल्होत्रा या ध्रुव कपूरटाइप्स कुछ होता था. अब नाम रखना तो अपने बस में था नहीं तो बारीक लड़का बनने का एकही तरीका था कि किसी के भी बड्डे में मुकाबला या उर्वसी गाने पर डांस कर लो. भाईकैसेट घिस जाती थी उस गाने से. अब रहमान साब ने एमटीवी के लिए उर्वसी-उर्वसी गानेका अनप्लग्ड वर्ज़न गाया है. पहले ये समझ लेओ कि अनप्लग्ड मतलब ऐसा संगीत जिसमेंकिसी भी इंस्ट्रुमेंट में बिजली का प्लग न लगाना पड़े. मतलब हार्मोनियम चलेगा मगरकी-बोर्ड का इस्तेमाल नहीं होगा. गाने की री-रिकॉर्डिंग के वक्त एक समस्या सबसेबड़ी थी. चित्रहार में बिजली उड़ गई, टेक इट ईज़ी पॉलिसी, जैसी लिरिक्स अब की पीढ़ीके लिए इतिहास की बात बन गई हैं. और बगल सीट पर कोई सयानी हो तो टेक इट ईज़ी पॉलिसीजैसी लाइनों पर भावना आहत हो सकती है. तो फेसबुक पर पुराने चावलों से बात करके कुछनई लिरिक्स बनाई गई हैं ट्रंप के जीतने और हिलेरी के हारने पर टेक इट ईज़ी पॉलिसीहज़ार के नोट बेचने पड़ गए तो टेक इट ईज़ी पॉलिसी चैटिंग करते वक्त बैटरी लो हो गई,टेक इट ईज़ी पॉलिसी बिना हेल्मेट जाने पर मामा मिल गया, टेक इट ईज़ी पॉलिसी. वैसेबता दें कि इस गाने को रहमान ने अभी तमिल में गाया है. हमारी गुज़ारिश है कि जल्दही वो इसे हिंदी में भी लाए तो हम इसका डबल मज़ा लें. हालांकि संगीत की खूबसूरतीऐसी है कि गाना सीधे दिल में उतर जाता है. खास तौर पर चुटकी बजाने, बीट बॉक्सिंग औरसारंगी के सोलो सुनिएगा.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें :जो कंप्यूटर से बांसुरी बजा दे, सो रहमान होए!इस बार फिर ऑस्कर ला सकते हैं एआर रहमान