The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Rafale deal controversy: People sharing memes and jokes on news of stolen files

उधर राफेल डील से जुड़ी फाइलें चोरी हुईं, इधर इन लोगों ने चोर का पता भी लगा लिया!

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि फाइल्स चोरी हो गईं, लोग इस पर मजे लेने लगे.

Advertisement
pic
6 मार्च 2019 (अपडेटेड: 6 मार्च 2019, 01:28 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
वहां कांग्रेस राफेल राफेल करती रही इधर एक और कांड हो गया. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राफेल डील की फाइल रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गई है. ये लेटेस्ट 'बहाना' है. बहाना इसलिए  कि पिछली बार सुप्रीम कोर्ट में जो परचा सरकार ने दिया था उसमें टाइपो एरर हो गया था. एक साथ इतने सारे इत्तेफाक बहाने ही हो सकते हैं. ये हम नहीं कह रहे, सोशल मीडिया के पहरेदार कह रहे हैं. इतना सेंसिटिव मसला है, देश की रक्षा का, इस पर मजाक नहीं करना चाहिए. लेकिन लोग मौज ले रहे हैं. कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि कल टाइपो हुआ, आज फाइल चोरी हुई, कल हो सकता है फैक्ट्री से राफेल ही चोरी हो जाए. राफेल डील में घोटाला है या नहीं ये तो कोर्ट में पता चलेगा लेकिन इसके नाम में घोटाला जरूर है. अभी तक पता नहीं चला कि ये 'राफेल' है, 'रफाएल' है या रफाल. जब तक ये गुत्थी सुलझती है, आप एक नजर इस सोशल मीडिया ट्रेंड पर डाल लीजिए. सबसे पहले कुमार विश्वास का ट्वीट देखा जाए. हिंदी में ही लिखा है. खुदै पढ़ लेओ. इसके बाद लोग कह रहे थे कि नेहरू ने फाइल चुराई है. बहुत सारे लोग इसके सबूत भी पेश करने लगे. हमको भी मिला तो हमने चोरी का माल चुराकर अपने ट्विटर पर ठेल दिया. ये देखो. खुंदकी आदमी कहां कहां छिपे हैं ये तभी पता चलता है जब ट्रोलिंग का मौका मिले. देखो लोग कितना गिर गए हैं. सरकार से सवाल करना छोड़ो, ट्रोल करने लगे हैं. च च च. राष्ट्रीय सुरक्षा की बात है, मजाक नहीं करना. सरकार का मनोबल गिरता है. लेकिन meme बनाने हैं लोगों को. इन्होंने पकड़ लिया मुजरिम को. इस मीम मास्टर को बताओ कि ये कैमरा है दूरबीन नहीं ऐसे ढूंढोगे तो हजार मिलेंगे, नहीं ढूंढोगे तो भी दो चार मिलेंगे. हमारा काम उंगली पकड़ाना था. अब कलाई न मरोड़ो. जाओ फाइल खोजो. जय हिंद. जाते जाते वीडियो देखते जाओ, ज्ञान से भरपूर.:

Advertisement

Advertisement

()