आर अश्विन. दुनिया का नंबर एक टेस्ट बॉलर. टेस्ट सीरीज़ खतम होने के बाद घर गया हुआहै. और टेस्ट सीरीज़ खतम नहीं हुई, इसने खुद करवाई है. 5-5 दिन का मैच 4-4 दिन मेंखतम किये दे रहा था. पूरी सीरीज़ में 27 विकेट लिए हैं. जैसे सब्जी खरीदते टाइमझिल्ली में मिर्चा डलवा रहा हो. इतना भौकाल होने के बाद जब ये आदमी घर जाता है तोगली क्रिकेट खेलने लगता है. अपने मोहल्ले के दोस्तों को इकठ्ठा करके सड़क पर बैट-बॉलखेलने लगता है. और वीडियो रिकॉर्ड करके फेसबुक पर डाल देता है. लिख देता है,"पुराने अच्छे दिनों की वापसी! गली क्रिकेट. सुखद." [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/AshwinRaviOfficial/videos/1102865159799910/"] औरसाथ ही एक फ़ोटो भी: अश्विन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ होने वाली वन-डे सीरीज़ में नहीं खेलरहे हैं. उन्हें रेस्ट दिया गया है. और इसी की वजह से वो घर गए हुए हैं.