साढ़े चार सलमान खान के बराबर है ये अजगर
मलेशिया में मिला है. गिनीज बुक वालों के पास जो पहले का रिकॉर्ड था वो इसके सामने कुछ नहीं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बहुत बड़ा अजगर मिला है मलेशिया में. वहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मिला पाइथन. बताते हैं कि ये अब तक मिले सभी सांपों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है. साइज के मामले में. इसकी लंबाई है 8 मीटर और वजन करीब ढाई क्विंटल है. मतलब 250 किलो.
मलेशिया का पेनांग आइलैंड एक कर्रा टूरिस्ट प्लेस है. वहां 'पाया टेरूबॉन्ग' में एक फ्लाईओवर बन रहा है. गुरुवार को उसी के पास ये सबसे बड़ा सांप मिला. लेकिन बीते संडे को उसकी डेथ हो गई. मलेशिया के सांप पकड़ने वाले डिपार्टमेंट ने सोमवार को इसके बारे में बताया. कि वो एक मादा थी. उसने अंडा दिया और कुछ वक्त बाद मर गई.
https://www.youtube.com/watch?v=ajRqs3mEhZg
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जिस सांप का नाम है वो भी मेडुसा नाम की मादा है. उसको "The Edge Of Hell Haunted House" में रखा गया है. कंसास सिटी में. 7.67 मीटर इसकी लंबाई है. 158.8 किलो वजन. बड़े बड़े मॉडल इसके साथ फोटो सेशन कराते हैं. उसकी शक्ल भी देख लो.
https://www.youtube.com/watch?v=lThszEQYaJU&feature=youtu.be
.webp?width=60)

